
डिजिटल डेस्क नईदुनिया, जबलपुर। शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र के गढ़ा मुख्य मार्ग पर स्कूली वैन पलट गई।
.jpeg)
हादसे में वैन में सवार 8 बच्चे घायल हो गए। तभी मोके से गुजर रहे पार्षद जीतू कटारे घायल बच्चों को लेकर मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और एक-दो बच्चे उछल कर बाहर आ गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार मच गई।
.jpeg)
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पलटी वैन से बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में आठ बच्चों को ज्यादा चोटें आई है। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।



