• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म अन्नपूर्णी की अभिनेत्री नयनतारा सहित स्टार कास्ट के खिलाफ जबलपुर में केस दर्ज

Jabalpur News : लव जिहाद और भगवान राम के अपमान करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 10:36:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jan 2024 01:21:04 PM (IST)
फिल्म अन्नपूर्णी की अभिनेत्री नयनतारा सहित स्टार कास्ट के खिलाफ जबलपुर में केस दर्ज

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज फिल्म धार्मिक भावनाओं के खिलाफ।
  2. फिल्म में कई अनर्गल टिप्पणियां भी की गईं।
  3. फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

Jabalpur News : नई दुनिया डिजिटल डेस्‍क, जबलपुर। फिल्म अन्नपूर्णी की अभिनेत्री नयनतारा सहित स्टार कास्ट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म अन्नपूर्णी की अभिनेत्री नयनतारा सहित स्टार कास्ट के खिलाफ जबलपुर में केस दर्ज। लव जिहाद और भगवान राम के अपमान करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

ओटीटी पर रिलीज फिल्म धार्मिक भावनाओं के खिलाफ

हिन्दू सेवा परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को ओमती थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फिल्म में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जसवानी समेत अन्य ने ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार को एक ज्ञापन सौंपा।


फिल्म के निर्देशक निर्माता एवं कलाकारों पर एफआईआर

ज्ञापन के जरिए एक ओटीटी प्लेटफार्म पर हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म के निर्देशक निर्माता एवं कलाकारों पर एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई थी। ज्ञापन के जरिए बताया गया कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। फिल्म में कई अनर्गल टिप्पणियां भी की गईं।

वहीं फिल्म के माध्यम से लव जिहाद को भी प्रदर्शित किया गया है। पुलिस ने जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सौरभ जैन, गौरव साहू ,जितेंद्र कुमार, नितिन सोनपाली, अक्षय झा, उत्कर्ष रावत आदि मौजूद रहे।