• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बालाघाट के हेडमास्टरों की पदोन्नति का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी अगली सुनवाई

अधिवक्ता ने कहा कि किसी चूक के कारण पदोन्नति प्रक्रिया में बालाघाट जिला छूट गया और विचारणीय दायरे में आने वाले हेडमास्टरों के प्रकरणों पर पदोन्नति के ...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 05:45:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 05:45:02 PM (IST)
बालाघाट के हेडमास्टरों की पदोन्नति का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी अगली सुनवाई
राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता ऐश्वर्या सिंह ने निर्देश प्राप्त करने के लिए अल्प समय देने का अनुरोध किया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. याचिकाकर्ता बालाघाट जिले में पदस्थ थे
  2. प्रथमदृष्टया गलती होने की बात भी रखी
  3. डीपीसी ने विचार किया था या नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बालाघाट जिले के हेडमास्टरों और उच्च श्रेणी शिक्षकों को लेक्चरर पद पर पदोन्नति नहीं दिए जाने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है।

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने समय दिया

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने शासन से यह पता करने के लिए समय दिया है कि बालाघाट जिले के संबंधित हेडमास्टरों व उच्च श्रेणी शिक्षकों के प्रकरणों पर विभागीय पदोन्नति समिति ने विचार किया था या नहीं।

12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। देवेंद्र पटले व अन्य की ओर से अधिवक्ता करण सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता बालाघाट जिले में पदस्थ थे, लेकिन उन्हें लेक्चरर पद पर पदोन्नति नहीं दी गई।


प्रथमदृष्टया गलती होने की बात भी रखी

अधिवक्ता ने कहा कि किसी चूक के कारण पदोन्नति प्रक्रिया में बालाघाट जिला छूट गया और विचारणीय दायरे में आने वाले हेडमास्टरों के प्रकरणों पर पदोन्नति के लिए विचार नहीं किया गया। उन्होंने डीपीसी की ओर से प्रथमदृष्टया गलती होने की बात भी रखी।

डीपीसी ने पदोन्नति के लिए विचार किया था या नहीं

राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता ऐश्वर्या सिंह ने निर्देश प्राप्त करने के लिए अल्प समय देने का अनुरोध किया। उन्होंने यह पता करने के लिए समय मांगा कि बालाघाट जिले के हेडमास्टरों व उच्च श्रेणी शिक्षकों के प्रकरणों पर डीपीसी ने पदोन्नति के लिए विचार किया था या नहीं। कोर्ट ने समय देते हुए मामले को 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।