नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur News)। ओमती थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता का आरोपित ने रास्ता रोका। उस पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर पंजीबद्ध की है।
वापस लौटते समय न्यायालय के गेट पर आरोपित अनुराग और उसका साथी नरेंद्र सोनकर ने युवती का रास्ता रोका। उसके साथ अभद्रता करने ले। दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में बयान बदलने के लिए धमकाया।
उनकी बात नहीं मानने पर उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी। ओमती पुलिस ने मामला पंजीबद्ध आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाश आरंभ कर दी है।
वहीं मदनमहल थाना क्षेत्र में रविवार को एक शातिर व्यक्ति ने वृद्ध की जेब काट लिया। रविवार को वृद्ध ब्लूम चौक से गुजर रहे थे। तभी मोपेड से एक व्यक्ति आया। उसने वृद्ध के बाजू में अपनी मोपेड खड़ा किया। उतरा और परिचित बनकर वृद्ध के गले लग गया। इसी दौरान शातिर ने हाथों की सफाई दिखा दी। गले लगते समय वृद्ध के जेब से एटीएम कार्ड और नकदी पार कर लिया।
कछियाना निवासी अशोक कुमार जैन (61) रविवार को दोपहर लगभग दो बजे अपने घर से राइट टाउन के बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित एटीएम पर गए। जहां से होते हुए वह शास्त्री ब्रिज ब्लूम चौक पहुंचे। तभी उनके साथ शातिर मोपेड सवार ने आकर वारदात की। वह परिचित बनकर आए मोपेड सवार काे कुछ देर तक पहचानने का प्रयास करते रहे।
मौका पाकर इसी बीच वह अशोक कुमार जैन की जेब काटकर भाग गया। उसके जाने के कुछ देर बाद जब वृद्ध ने अपने जेब में हाथ डाला तो एटीएम और रुपये नहीं थे। तब उन्हें मोपेड सवार पर संदेह हुआ। उन्होंने आरोपित को ढूंढने और पकड़ने के लिए नजर दौड़ाया। आसपास लोगों से सहायता मांगा, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था।
पीड़ित तुरंत मदनमहल थाने पहुंचा। जहां, पर पुलिस को लूट की घटना होने का आवेदन दिया। एफआईआर का आग्रह किया। थाना पुलिस ने शिकायत में चोरी का उल्लेख कराया और उसे जांच के लिए रख लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत का परीक्षण किया जा रहा है।