
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मौसम के बदल रहे मिजाज से शुरू हो चुके दिसंबर माह में भी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ रही है। पश्चिम विक्षोभ के असर से शनिवार को भी आसमान पर हल्के बादल नजर आए। दिन में ठंड का असर भी दिन कम रहा। हालांकि शाम होते ही दो किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली उत्तरी- पश्चिमी हवाओं से हल्की ठंडक महसूस की गई। विदित हो कि तीन दिनों से हवा की गति इतनी धीमी थी कि मौसम विभाग के पवन वेग यंत्र में हवा की दिशा और गति का पता नहीं चल पा रहा था। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।
उत्तरी हवाओं से धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगेगा। दो दिन बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ सकता है।
धूप में रहा तीखापन, शाम को घुली ठंडक
बहरहाल शनिवार को धूप में तीखापन रहा। बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए। लेकिन शाम होते ही मौसम ने रंगत बदली और हल्की हवाओं से ठंडक घुलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ श्रीनगर में सक्रिय हुआ था, लेकिन उसकी आवृति कमजोर रहने के कारण बर्फबारी नहीं हुई। यह मौसम प्रणाली आगे बढ़ चुकी है। जिससे पहाड़ों में अब बर्फबारी होने लगी है। अभी हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी है जब हवा पूरी तरह से उत्तरी होगी तब तापमान में कमी आने से ठंड का असर बढ़ जाएगा। 11 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा-मौसम में आ रहे बदलाव के कारण तापमान में घट-बढ़ का दौर बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 से मामूली गिरावट के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री से करीब एक डिग्री उछल कर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि शनिवार की रात को जिस तरह से ठंडी हवाएं चल रही है उससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम
सूर्योदय- 6:37 बजेसूर्यास्त- 5:24 बजेतापमानअधिकतम 27.4न्यूनतम 11.6आर्द्रता - 87- 64पूर्वानुमान तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ठंड का असर बढ़ सकता है।
पूर्वानुमान
- अधिकतम - न्यूनतमजबलपुर04 दिसंबर - 28.0 - 11.005 दिसंबर - 28.0 - 11.0कटनी04 दिसंबर - 26.4- 19.905 दिसंबर - 26.0 - 12.9मंडला04 दिसंबर- 30.0 - 11.005 दिसंबर - 30.0 - 11.0