• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की महिला की जबलपुर में छत से गिरकर मौत, परिजनों ने पति पर लगाया यह आरोप

जबलपुर में एक महिला के छत से गिरकर मरने का मामला सामने आया है। महिला छत्तीसगढ़ की थी, जिसकी शादी ढाई साल पहले जबलपुर के युवक से हुई थी। परिजनों का आरो...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 08:42:26 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 08:42:26 AM (IST)
छत्तीसगढ़ की महिला की जबलपुर में छत से गिरकर मौत, परिजनों ने पति पर लगाया यह आरोप
छत से गिरकर महिला की मौत

HighLights

  1. जबलपुर में छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत
  2. छत्तीसगढ़ की थी महिला, ढाई साल पहले हुई थी शादी
  3. परिजनों ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की छत से गिरकर मौत की खबर सामने आयी है। महिला की इस प्रकार के हादसे में मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार की रात को एक महिला अपने घर के दूसरे तल से गिर गई। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अनमोल आहूजा (27) की पचमठा निवासी विपुल आहूजा की पत्नी थी। घटना की सूचना पाकर छत्तीसगढ़ से जबलपुर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के परिजनों ने पति विपुल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही है। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होने और फिर अनमोल को छत से ढकेल कर मारने की पुलिस शिकायत की है। गढ़ा थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना हादसा है या हत्या, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण गढ़ा सीएसपी को जांच का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।


naidunia_image

ढाई साल पहले हुई थी शादी

मृतका के पिता छत्तीसगढ़ के भाटापारा निवासी मुरली खत्री ने बताया कि उनकी पुत्री अनमोल का विवाह दिसंबर, 2022 को विपुल आहूजा के साथ हुआ था। दोनों की डेढ़ वर्ष की पुत्री है। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। अनमोल के साथ उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। वह दो बार उसका हाथ तोड़ा चुका था। लेकिन रिश्ते को बचाने के लिए उनकी पुत्री सब कुछ सहती रही।

यह भी पढ़ें: 'उसने मेरे साथ की अश्लील हरकत', मोहसिन के खिलाफ सामने आई राष्ट्रीय स्तर शूटर; आठवां मामला दर्ज

ससुराल वालों ने अस्पताल में छोड़ा शव

गुरुवार की रात को पुत्री ने फोन करके बताया कि विपुल उसके साथ मारपीट कर रहा है। तुरंत जबलपुर आ जाएं और उसे ले जाएं। वह पहुंचते उसके पहले ही अनमोल के चाचा ससुर ने फोन करके बताया कि वह छत से गिर गई है और घायल है। शुक्रवार को सुबह जब वह जबलपुर पहुंचे तो उसकी मौत की सूचना मिली। उसका शव एक निजी अस्पताल में रखा था। वहां पर ससुराल पक्ष को कोई व्यक्ति नहीं था। अनमोल की डेढ़ वर्षीय बच्ची का भी पता नहीं है।

दुल्हन बनाकर भेजा, अर्थी ले जा रहे

मृतिका के पिता के साथ उसके भाई भी जबलपुर पहुंचे थे। अनमोल के भाई सुनील ने बतया कि उन्होंने अपनी बहन को दुल्हन बनाकर जबलपुर भेजा था। कभी नहीं सोचा था कि उसकी अर्थी उन्हें अपने घर लेकर जाना पड़ेगा। अनमोल का पति के साथ इससे पहले भी तीन बार शराब पीकर मारपीट करने को लेकर विवाद हुआ था। बहन कहती थी कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। यदि उन्हें जरा भी अंदाजा होता कि उसकी हत्या कर देंगे, तो वह उसे यहां अकेला नहीं छोड़ते।

यह भी पढ़ें: Datia News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला ने मिलने बुलाया, दुष्कर्म का केस लगाने की दी धमकी

सिंधी खाना-खजाना का स्टॉल

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष के निशाने पर आया विपुल मालवीय चौक में सिंधी खाना-खजाना का फूड स्टॉल लगाया हैथे। कुछ समय पूर्व ही विपुल ने यह स्टाल आरंभ किया था। सिंधी खाद्य सामग्रियों के जायके कारण उनकी तेजी से पहचान बनी थी।