• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway : जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 15 व 16 जुलाई को रद

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस को पश्चिम मध्य रेलवे ने फिर रद कर दिया है। झांसी मंडल में नॉन इंट...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 09:57:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 09:57:15 AM (IST)
Indian Railway : जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 15 व 16 जुलाई को रद

HighLights

  1. रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग के कारण रेलवे ने रद की है।
  2. ट्रेनें रद करने का सिलसिला जारी, परेशान हो रहे यात्री।
  3. यात्रियों के पास अब दूसरी ट्रेन का विकल्प भी नहीं है।

नईदुनिया, जबलपुर (Indian Railway )। एमपी के जबलपुर से लखनऊ जाने-आने की एक मात्र ट्रेन चित्रकूट एक्सप्रेस को 15 और 16 जुलाई को रद किया गया है। यात्रियों के पास फिलहाल दूसरी ट्रेन का कोई विकल्प भी नहीं है। ट्रेनों का रूट बदलने से लेकर समय बदलने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों को रद करने से यात्री ज्यादा परेशान हैं। रेलवे ने इसकी वजह झांसी मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य बताया है।

naidunia_image

तीन से चार माह पूर्व ट्रेन में आरक्षण कराया था

रेलवे के मुताबिक चित्रकूट एक्सप्रेस में गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ से जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस दिनांक 15 जुलाई 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर से लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस दिनांक 16 जुलाई 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। तीन से चार माह पूर्व ट्रेन में अपना आरक्षण करने वाले हजारों यात्रियों कीे मुश्किल बढ़ गई हैं।


naidunia_image

जबलपुर से नए समय पर रवाना होंगी संपर्क क्रांति-दयोदय एक्सप्रेस

रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। इस ट्रेनों में बदले गए समय का संशोधन 11 एवं 15 अगस्त से प्रभावी होगा। इन ट्रेनों में जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 अगस्त को जबलपुर स्टेशन से पहले रवाना होने का समय 19:30 बजे की जगह अब 19:20 बजे रवाना होगी।

जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 11 अगस्त जबलपुर स्टेशन से 20:50 बजे की जगह अब 20:35 बजे रवाना होगी। इसी तरह जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 अगस्त से 17:45 बजे की जगह अब 17:30 बजे रवाना होगी।

जबलपुर-संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस 15 अगस्त से 20:35 बजे की जगह अब 20:20 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होगी। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 11 अगस्त से बरौनी स्टेशन से रवाना होकर कटनी पहुंचने का समय 06:35 बजे की जगह अब 06:15 बजे रहेगा।