• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

MP में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, 12 से 16 सितंबर तक प्रवेश; छात्रों को मिला आखिरी मौका

कॉलेज प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है। उच्च शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त सीएलसी की अवधि बढ़ाकर 12 से 16 सितंबर 2026 कर दी है।

By Pankaj TiwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 01:59:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 01:59:59 PM (IST)
MP में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, 12 से 16 सितंबर तक प्रवेश; छात्रों को मिला आखिरी मौका
MP में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. कॉलेज प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को दोबारा मौका मिला है।
  2. अतिरिक्त सीएलसी 12 से 16 सितंबर तक आयोजित होगी।
  3. रिक्त सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ प्रवेश मिलेगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: कॉलेजों में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक बार फिर प्रवेश का मौका मिला है। उच्च न्यायालय जबलपुर में दायर न्यायालयीन प्रकरण में पारित निर्णय के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त कालेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) की अवधि बढ़ा दी है। अब स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों पर 12 से 16 सितंबर 2026 तक प्रवेश दिए जाएंगे।

महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। यह प्रक्रिया शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय सभी महाविद्यालयों में लागू रहेगी। प्रवेश से छूटे विद्यार्थियों के लिए इसे इस सत्र का अंतिम अवसर माना जा रहा है।


21 अगस्त से 31 अगस्त तक हो चुकी थी अतिरिक्त सीएलसी

  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की मार्गदर्शिका के तहत पहले भी अतिरिक्त कालेज लेवल काउंसिलिंग आयोजित की गई थी। इसके लिए 21 से 31 अगस्त 2026 तक का समय निर्धारित किया गया था।
  • इस अवधि में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। अब न्यायालयीन प्रकरण में पारित आदेश के अनुपालन में विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर देने के लिए सीएलसी चरण की अवधि बढ़ाई गई है।

कॉलेजों को मिले दिशा निर्देश

विभाग ने सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय कालेजों को निर्देश दिए हैं कि 12 से 16 सितंबर तक उपलब्ध सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश की कार्रवाई पूरी करें।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के 62 गांवों के भविष्य का फैसला करेगा नया मास्टर प्लान, बिल्डर्स से लेकर किसानों तक की टेंशन बढ़ी