नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नौदरा ब्रिज स्थित विजय बिजनेस के मैनेजर एक महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मैनेजर ने पहले महिला को जाल में फंसाया और उसको पति से तलाक लेने के लिए उकसाया, फिर विवाह का झांसा देकर महिला सहकर्मी के साथ मैनेजर ने कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद विवाह की बात करने पर टालमटोल करने लगा और धीरे-धीरे उसने बातचीत करना बंद कर दिया। परेशान होकर महिला थाना पहुंची और उसने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
37 वर्षीय महिला का विवाद के कारण कुछ समय से पति से अलग रह रही थी। इसी बीच विजय बिजनेस के मैनेजर पोलीपाथर निवासी सतीश केवट से बातचीत होने लगी। बातों-बातों में मैनेजर ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पति से तलाक लेने पर महिला के साथ विवाह करने का वादा किया। उसने मैनेजर की बातों पर विश्वास कर लिया। पति से तलाक के लिए न्यायालय में आवेदन कर दिया। यह बताने पर मैनेजर ने उसके साथ नजदीकी और बढ़ा लिया। वह उसके घर आने-जाने लगा। जब भी मौका पाता उसके साथ दुष्कर्म करता। विरोध करने पर शीघ्र विवाह करने की बात कहता।
ये भी पढे़ें- Morena Land Dispute: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी, महिला सहित 6 घायल
इस दौरान उनके बीच फोन और इंटरनेट मीडिया पर भी बातचीत और चैटिंग होने लगी। कई बार आरोपित मैनेजर उसे घुमाने के बहाने से अलग-अलग होटल में लेकर गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय पूर्व महिला ने जल्द विवाह की इच्छा व्यक्त की। उसके बाद 24 मई को मैनेजर ने अपनी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी देकर बातचीत करना बंद कर दिया।
मैनेजर ने महिला को फोन पर करने बोला कि उसकी पत्नी स्वस्थ हो जाए फिर वह उससे मिलेगा। उसके बाद उसने कई बार मैनेजर को फोन किया। लेकिन उसने उसका फोन कॉल रिसीव नहीं किया। फिर उसने अपना फोन नंबर ही बदल लिया है। विश्वासघात से परेशान महिला शनिवार को महिला थाने में पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा केस डायरी जांच के लिए घमापुर थाना भेजी गई है।