जबलपुर। देश में संचार क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की शनिवार 20 अगस्त को 78 जयंती रही। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी ने नौदरा-ब्रिज स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की और लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों ने अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की नौदरा-ब्रिज स्थित प्रतिमा पर सुबह से ही कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं का आना जाना रहा। यहां शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आह्वान पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की परकिल्पना ने ही देश में संचार-क्रांति लाई। संचार और तकनीकि के क्षेत्र में देश का जो नाम आज दुनिया में लिया जाता है। उसका श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वर्गीय राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलें। इस मौके पर दिनेश यादव, झल्लेलाल जैन, सतीश तिवारी, राजा पांडे, मनोज नामदेव, अरूण पवार, अतुल बाजपेई, मुकेश राठौर, टीकाराम कोष्टा, रेखा जैन, कमलेश यादव, विजय रजक, रविंद्र गौतम, विष्णु विनोदिया, शिव कुमार सोनी, रमेश रजक, वजिय डरहा, जगदीश प्रसाद नन्हेर, प्रेम सुख चक्रवर्ती, सतीशबर्मन, अरूण कनौजिया, कृष्ण चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण
युवा कांग्रेस ने इस अवसर पर जिला अस्पताल विक्टोरिया में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान विनय सक्सेना, बलविंदर मान, अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी, अख्तर अंसारी, पंकज पांडे, अभिषेक यादव, शोभा उपाध्याय, गीता पांडे, पंकज पटेल, संगीता सराफ, रूबीना बग्गन, आसिफ कुरैशी, कपिल भोजक, अचल नाथ चौधरी, प्रशांत चौरसिया मौजूद रहे।