
Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के कटनी स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को सुगन बनाने के लिए इन दिनों यहां पर ग्रेड सेपरेटर बनाया जा रहा है। इसके काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधनक शोभा बंदोउपाध्याय ने इसके समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि काम की रफ्तार बढ़ा दी गई है और उम्मीद है कि सिंतबर तक अप ग्रेड सेपरेटर का काम पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने गुणवत्तापूर्व इसके कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए।
दरअसल 34 किलोमीटर बनने वाले इस इस ग्रेड सेपरेटर के निर्माण का कार्य करीब 70 फीसदी पूरा कर लिया गया है। एक हिस्से के काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जबकि दूसरे हिस्से का काम मार्च 25 तक पूरा होगा। 1248 करोड़ रुपये की लागत से कटनी में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जा रहा है। अप ग्रेड सेपरेटर की लम्बाई 16 किमी एंव डाउन ग्रेड सेपरेटर की लम्बाई 18 किमी है। इसके बनने से कटनी और कटनी मुड़वारा और न्यू कटनी जंक्शन के व्यस्त यार्ड को पार करने में आसानी होगी।
अप ग्रेड सेपरेटर का काम सितंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा जबकि डाउन ग्रेड सेपरेटर का काम मार्च 2025 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। गौरतलब है कि इस ग्रेड सेपरेटर के बनने से कटनी रेलखण्ड में गुड्स ट्रेन के परिचालन में वृद्धि होगी। कटनी से बिलासपुर और सिंगरौली के लिए अतिरिक्त रेल लाइन का सीधे संपर्क जुड़ जायेगा। माल यातायात में वृद्धि होने से फ्रेट ट्रेनों के समय मे बचत होगी।