
The Kerala Story In Jabalpur : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। धर्म परिवर्तन और लव जिहाद द्वारा आतंकवाद की ओर ले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुनियोजित षडयंत्र को द केरला स्टोरी फ़िल्म में सजीव चित्रण कर दिखाया गया है और इस तरह की गतिविधियों को रोकने बड़े स्तर पर जनजागरण की आवश्यकता है, यह बात सांसद राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ द केरला स्टोरी फ़िल्म को देखने के बाद कही।
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि केरल सहित भारत के अनेक इलाकों में महिलाओं का शोषण लंबे समय से होते आ रहा है, जिस पर रोक लगना आवश्यक है। इस फिल्म के माध्यम से उन तथ्यों काे बेहतरीन तरीके से लोगों के समक्ष रखा गया है, जो अछूते रहे हैं। महिलाओं को लव जिहाद के नाम पर उकसाना, उन्हें बहलाना और फिर उन्हें आतंकवाद की ओर ले जाने का कार्य हमारे देश में हुआ है इन सभी का चित्रण 'द केरला स्टोरी' फ़िल्म के माध्यम से किया गया है।
सांसद राकेश सिंह के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी सहित विनोद गोंटिया, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, संतोष बरकड़े, शरद जैन, नरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप दुबे, सदानंद गोडबोले, डा. स्वाति गोडबोले, रिकुंज विज, कमलेश अग्रवाल, राममूर्ति मिश्रा, एसके मुद्दीन, राजा मोर, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, अश्वनी परांजपे, अलका गर्ग, अभय सिंह ठाकुर, राजेश दाहिया, विनय असाठी, डिम्पी विश्वकर्मा, कमलेश राजन, सीमा सिंह, रीना राय, अर्चना अग्रवाल, अर्चना सिंह, दुर्गा उपाध्याय, मालती चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने फिलम देखी।