• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सागर में जहरीली शराब से मौतों की निष्पक्ष जांच की मांग, हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

याचिका में दावा किया गया है कि बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में मिलावटी शराब का नेटवर्क सक्रिय है। आरोप है कि सागर गोल्ड और बाम्बे व्हिस्की के नाम से शराब ब...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:28:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:28:38 PM (IST)
सागर में जहरीली शराब से मौतों की निष्पक्ष जांच की मांग, हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

HighLights

  1. सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र तथ्य-अन्वेषण समिति बनाएं
  2. सामाजिक कार्यकर्ता वैभव सिंह ने की कलेक्टर-एसपी हटाने की गुहार
  3. तर्क है कि जांच प्रक्रिया को संभावित प्रशासनिक प्रभाव से मुक्त रखना जरूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने के मामले में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दमोह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वैभव सिंह ने इस संबंध में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई 22 सितंबर को संभावित है।

याचिका में इन्‍हें बनाया गया अनावेदक

याचिका में मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक, आबकारी आयुक्त, कलेक्टर सागर, पुलिस अधीक्षक सागर, जिला आबकारी अधिकारी सागर और थाना प्रभारी बंडा को अनावेदक बनाया गया है।

कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग

याचिका में अंतरिम राहत के तौर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सागर को तत्काल जिले से स्थानांतरित करने के निर्देश की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जांच प्रक्रिया को संभावित प्रशासनिक प्रभाव से मुक्त रखना आवश्यक है।


नकली शराब नेटवर्क का आरोप

याचिका में दावा किया गया है कि बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में मिलावटी शराब का नेटवर्क सक्रिय था। आरोप है कि सागर गोल्ड और बाम्बे व्हिस्की के नाम से शराब बेची जा रही थी। इसके सेवन से कई गांवों में लोग बीमार पड़े और मौतें भी हुईं। याचिकाकर्ता ने घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र तथ्य-अन्वेषण समिति गठित करने की मांग की है।

अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग

याचिका में आरोप लगाया गया है कि घटना से पहले संदिग्ध शराब के स्टाक को कथित रूप से क्लीन चिट दी गई थी। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने का भी दावा किया गया है। याचिकाकर्ता ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- MP-UP के लिए लाइफलाइन जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे: सतना, रीवा, प्रयागराज तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का नया रूट तैयार