• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

माउस खराब होने पर दोबारा नीट-पीजी परीक्षा की मांग खारिज, HC ने कहा- एक के लिए फिर से एग्जाम संभव नहीं

नीट-पीजी परीक्षा के दौरान कंप्यूटर का माउस खराब होने से समय बर्बाद होने का दावा कर दोबारा परीक्षा की मांग करने वाली अभ्यर्थी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली।

By Surendra DubeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 04:02:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 04:02:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
माउस खराब होने पर दोबारा नीट-पीजी परीक्षा की मांग खारिज, HC ने कहा- एक के लिए फिर से एग्जाम संभव नहीं
माउस खराब होने पर दोबारा नीट-पीजी परीक्षा की मांग हाई कोर्ट ने की खारिज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दोबारा छात्रा की नीट-पीजी परीक्षा की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
  2. सभी प्रश्न हल करने का किया था प्रयास, युगलपीठ ने याचिका निरस्त की
  3. हाई कोर्ट ने कहा एक के लिए फिर से एग्जाम संभव नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नीट-पीजी परीक्षा के दौरान कंप्यूटर का माउस खराब होने से समय बर्बाद होने का दावा कर दोबारा परीक्षा की मांग करने वाली अभ्यर्थी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने छात्रा की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी एक अभ्यर्थी के लिए अलग से दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।

धार निवासी जयश्री पाटीदार ने 30 अगस्त 2026 को प्रशांति इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट-पीजी की परीक्षा दी थी। उसका आरोप था कि परीक्षा के दौरान उपलब्ध कराया गया कंप्यूटर माउस खराब हो गया था। इससे उसका काफी समय बर्बाद हुआ और वह कई प्रश्न हल नहीं कर सकी। इसी आधार पर उसने तकनीकी खराबी की जांच कराने और दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


याचिकाकर्ता ने परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज, कंप्यूटर सिस्टम के अभिलेख और परीक्षा निरीक्षक की रिपोर्ट सहित अन्य इलेक्ट्रानिक रिकॉर्ड प्रस्तुत कराने का अनुरोध किया था, ताकि कथित तकनीकी खराबी की पुष्टि हो सके। राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जान्हवी पंडित ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि परीक्षा के दौरान माउस खराब होने की शिकायत केंद्र प्रभारी से तत्काल किए जाने का कोई ठोस दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें- MP High Court ने सात हफ्ते में भारत छोड़ने की शर्त पर अफगान नागरिक की FIR निरस्त की

इसके अलावा अभ्यर्थी ने परीक्षा में सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया था। ऐसे में परीक्षा समाप्त होने के बाद किए गए दावे के आधार पर दोबारा परीक्षा का अवसर नहीं दिया जा सकता। हाई कोर्ट ने इस मामले में पूर्व युगलपीठ के निर्णय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विरुद्ध लक्ष्मी देवी एवं अन्य का भी हवाला दिया। अदालत ने माना कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी एक अभ्यर्थी के लिए अलग से दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देना उचित नहीं होगा। इस आधार पर याचिका निरस्त कर दी गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।