जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि विज्ञानी और तकनीकी अनुभवी ने की मेहनत सफल हो गई है। उन्होंने एक ऐसा डिजिटल कलैंडर और एटलस तैयार किया है, जिसमें एक क्लिक करते ही प्रदेश की फसलों का हाल से लेकर मंडी का भाव तक का पता चल जाएगा। विवि के विज्ञानी ने यह प्रयोग पहली बार किया और उन्हें सफलता मिल गई है।
जानकारी के मुताबिक डिजिटल कलैंडर व इयर प्लानर के साथ प्रादेशिक कृषि एटलस का डिजिटल खांका तैयार किया है। इसका शुभारंभ करते हुए विवि के कुलपति प्रो.प्रदीप बिसेन ने कहा कि अब प्रदेश किसान से लेकर विज्ञानी और कृषि से जुड़े लोगों को एक क्लिक पर प्रदेश की फसलों का हाल से लेकर मंडी के भाव का पता चल जाएगा।
साल भर की गतिविधिया की होगी जानकारी: यहां पर विवि और उससे जुड़े क्षेत्र में होने वाली साल भर की गतिविधियों की जानकारी मिल जाएगी। फसलों के उत्पादन और व्यापार की पूरी जानकारी वेबसाइट पर एक क्लिक से मिलेगी। इस कलैंडर की मदद से कहीं से भी बैठकर आयात-निर्यात और इससे जुड़े विषयों की जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान ऑनलाइन प्रादेशिक कृषि एटलस में मध्यप्रदेश कृषि सांख्यिकी से जुड़ी फसलों की विस्तृत जानकारी और जिले भर के आंकड़ों को इसमें जोड़ा गया है।
योजना तैयार करने में मिलेगी मदद: इन आकंड़ों को हर साल अपडेट करने का प्रावधान है। इस एटलस को डॉ.धीरेन्द्र खरे, डॉ.दीप पहलवान, डॉ.एसबी नहातकर, डॉ.हरिओम शर्मा, डॉ.दीपक राठी, गौरव वाणी द्वारा तैयार किया गया है। इसे कृषकों, विज्ञानी, कृषि विस्तार, कार्यकर्ताओं, छात्रों और देशभर के नीति निर्धारकों को कृषि आधारित योजनाओं को तैयार करने में बहुत ही यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी। इसका शुभारंभ के दौरान कृषि संकाय संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ.पीके मिश्रा, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ.अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।