Dindori: फेसबुक पर ही दिखते हैं तहसीलदार, छह महीने से दफ्तर से हैं गायब
Dindori News: फेसबुक पर आए दिन पोस्ट डालने वाले और लाइव नजर आने वाले तहसीलदार 6 माह से दफ्तर से गायब हैं।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 29 Mar 2019 08:42:08 AM (IST)
Updated Date: Fri, 29 Mar 2019 08:49:04 AM (IST)
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। फेसबुक पर आए दिन पोस्ट डालने वाले और लाइव नजर आने वाले तहसीलदार 6 माह से दफ्तर से गायब हैं। किसी को उनका पता-ठिकाना नहीं पता चल रहा है। तहसीलदार का नाम है विवेक त्रिपाठी और वह डिंडौरी में पदस्थ हैं। उनको तलाशने के लिए कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने शासन स्तर से लेकर जबलपुर कलेक्टर को भी पत्र लिख है। इसमें कहा है कि उनका हाल मुकाम पता चले तो नोटिस भेजा जा सके।
वह डिंडौरी में जॉइन करने के बाद से ही गायब है। अब जबलपुर में तहसीलदार के निवास का पता लगाया जा रहा है। तहसीलदार विवेक त्रिपाठी पहले भी इसी तरह के विवादों में निलंबित भी हो चुके थे। डिंडौरी में तहसीलदार विवेक त्रिपाठी ने अक्टूबर 2018 में जॉइनिंग दी थी। उसके बाद ही वह जिले से रवाना हो गए। दोबारा कभी वे काम पर नहीं आए।
डिंडौरी कलेक्टर का पत्र प्राप्त हुआ है। तहसीलदार का हाल मुकाम यानी उनके निवास की जानकारी तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। -छवि भारद्वाज, कलेक्टर जबलपुर