जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। निशक्त व्यक्ति अभिवावक संघ के द्वारा मंडला जिले के तहसील निवास के मनेरी सेक्टर में जन जागकरुता कार्यक्रम किया गया। इसमें मनेरी सेक्टर की छह ग्राम पंचायत के चयनित नौ बच्चों के साथ -साथ उनके माता पिता ने भी हिस्सा लिया। साथ ही संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्. से उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी में आयोजित किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि उद्योग समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता, पुलिस प्रशासन से मनेरी चौकी प्रभारी पूजा गिरी, ग्राम मनेरी की सरपंच कमलिया बाई, समाज सेवक एवं देश की बात फाउंडेशन के रीजन कॉडिनेटर अखिलेश शुक्ला, हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य अशोक तिवारी, शिक्षक एसएम पटेल, निशक्त व्यक्ति अभिवावक संघ के मध्य प्रदेश कॉडिनेटर अभय दुबे, तहसील प्रभारी केशव बर्मन, मनेरी सेक्टर प्रभारी अभिलाष तिवारी एवं समस्त दिव्यांग व्यक्तियों के साथ आए अभिवावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निशक्त व्यक्ति अभिभावक संघ के सदस्यों ने ग्रामीण लोगों को बताया कि निशक्त व्यक्ति काफी अलग होते हैं। हम अपने बच्चों को दिन भर उनकी की गई गलतियों के लिए डांटते नहीं रह सकते। निशक्त बच्चों पर भी यदि धैर्य रखते हुए उनके साथ प्रेम व्यवहार रखा जाए तो उन्हें हम काफी कुछ सिखा सकते हैं। ऐसे बच्चों को जल्दी गुस्सा आता है, हमें छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें कोई परेशान न करें। उनकी गलतियों पर उन्हें डांटकर नहीं बल्कि प्यार से समझा कर उन्हें अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उनकी छोटी-छोटी बातों पर हमें खुश होना चाहिए।
उन्हें अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जब उनका मन खेलने का हो, तो हमें उनके साथ समय बिताना चाहिए। निशक्त व्यक्ति अभिभावक संघ ऐसे अभिभावकों का समूह है। जिनके बच्चे निशक्त है। उन्हें कैसे स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उनमें कौशल विकास किया जाए। इसके लिए संघ द्वारा लगातार कार्. किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत लोगों को जागरुक करने का भी कार्. किया जा रहा है।