
जबलपुर। शहपुरा ब्लॉक के सहजपुरा गांव में देररात जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए, जिनमें से तीन साल की एक मासूम की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सहजपुरा गांव के शिवराज झारिया, श्री पत्नी शिवराज झारिया ने अपने बच्चों मानसी (06), राहुल (18), अमित (09 माह) व नव्या (03) के साथ रविवार शाम को सब्जी चावल खाया था।
रात करीब तीन बजे से अचानक सभी की हालत बिगड़ने लगी। जिन्हें पहले शहपुरा अस्पताल ले गए, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिले। वहां मौजूद नर्सों से हालत देखकर उन्हें मेडिकल रेफर कर दिया। जहां नव्या की मौत हो गई। बाकी का इलाज जारी है।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पवन घरघोरिया ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण इनकी हालत गंभीर हुई है। एक बच्ची की मौत हो गई। शेष का इलाज जारी है।