Jabalpur Railway : कोहरे का असर, दुश्वार हुआ ट्रेन का सफर धुंध की वजह से देर रात के बाद रेंग रहीं रेलगाड़ियां
मौसमी बदलाव ने सभी चीजों पर असर डाला है। कोहरा आम जनजीवन के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार को भी प्रभावित कर रहा है।
By Jitendra Richhariya
Edited By: Jitendra Richhariya
Publish Date: Sun, 08 Jan 2023 09:02:40 AM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Jan 2023 09:02:40 AM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मौसमी बदलाव ने सभी चीजों पर असर डाला है। देर रात से गिरने वाला कोहरा आम जनजीवन के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार को भी घटा रहा है। कोहरे की वजह से सुबह नौ बजे के बाद तक रेलवे ट्रेक पर दृश्यता बहुत कम पाई जा रही है। इस वजह से सुबह धूप निकलने तक गाड़ियां रेंग रेंगकर चल रही हैं।शनिवार को भी कोहरे का ट्रेनों की आवाजाही पर प्रतिकूल असर दिखाई दिया। अप और डाउन दोनोंं दिशाओं की गाड़ियां बहुत धीमी रफ्तार से चलीं। इसकी वजह से न केवल यात्रियों काे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय अधिक खर्च करना पड़ा, बल्कि ठंड की वजह से उनको घंटों ट्रेन में ठंडी हवाओं के थपेड़े भी सहना पड़े।
रेलवे ट्रेक पर सुबह चार बजे से सात बजे तक दृश्यता बहुत कम रही। 100 मीटर दूर की भी चीजें बहुत स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ रही थीं। जैसे-जैसे सूर्य देवता प्रकट हुए वैसे-वैसे के कोहरे का असर कम हुआ। सुबह 10 बजे के बाद जब मौसम पूरी तरह से साफ हो गया तब कहीं ट्रेनाें ने गति पकड़ना शुरू की।
इतनी लेट हुईं ट्रेनें कटनी से आने वाली
...गाड़ी का नंबर-नाम -इतने घंटे लेट
11118 इटारसी पैसेंजर- 4
15205 चित्रकूट एक्स.- 5
12166 मुंबई सुफा- 4
11082 मुंबई वीकली- 4
12540 यशवंतपुर सुफा-4
12296 संघमित्रा सुफा -3
12190 महाकोशल -522351 बैंगलुरू सुफा -3
22182 गोंडवाना सुफा-6
12182- दयोदया सुफा-3
इटारसी से आने वाली
गाड़ी का नंबर-नाम -इतने घंटे लेट
15017-काशी एक्स. -2
11055 गोदान एक्स. -2
82356 सुविधा एक्स. -3
11061 पवन एक्स. -2
12191 श्रीधाम सुफा -1
012791 दानापुर सुफा -2
02188 रीवा स्पे. फेयर-5
12293 प्रयागराज दूरंतो-1
13201 जनता एक्स. -2
18610 रांची साप्ताहिक-2