• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर-नरसिंहपुर की सीमा में बसे जमुनिया कटोरी में हाथी की दस्तक, कुंडा तालाब के पास मिले पदचिन्ह

गांव के छोटे बच्चों ने कुंडा तालाब के पास हाथी को विचरण करते देखा। बच्चों ने गांव पहुंचकर बड़ों को इसकी जानकारी दी।

By Rahul RaikwarEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:20:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:20:31 PM (IST)
जबलपुर-नरसिंहपुर की सीमा में बसे जमुनिया कटोरी में हाथी की दस्तक, कुंडा तालाब के पास मिले पदचिन्ह
हाथी की दस्तक के बाद तैनात वन अमला, ग्रामीण व खेत में हाथी के पगमार्क। नईदुनिया

HighLights

  1. शहपुरा के पास चरगवां ब्लाक के ग्रामीणों में दहशत
  2. हाथी की मौजूदगी की सूचना से ही वन विभाग सक्रिय
  3. जबलपुर व नरसिंहपुर की वन टीमें तलाश में जुटीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहपुरा के पास चरगवां ब्लाक और नरसिंहपुर जिले की सीमा से लगे ग्राम जमुनिया कटोरी में बुधवार सुबह जंगली हाथी दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया।

भीड़ तालाब के आसपास जुटने लगी

खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ तालाब के आसपास जुटने लगी। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया और क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

सबसे पहले बच्चों ने देखा हाथी

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के कुछ बच्चे कुंडा तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर हाथी पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास पहुंचने लगे।

बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी

ग्रामीणों ने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी, ताकि हाथी की मौजूदगी का पता लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।

पदचिन्हों के आधार पर तलाश

सूचना मिलने पर शहपुरा-भिटोनी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने कुंडा तालाब और जमुनिया कटोरी गांव के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को हाथी के पदचिन्ह मिले।

हाथी की दिशा का पता लगाने के लिए सर्चिंग शुरू

वन विभाग ने पदचिन्हों के आधार पर हाथी की दिशा का पता लगाने के लिए सर्चिंग शुरू कर दी है। नरसिंहपुर जिले की सीमा पास होने के कारण वहां की वन विभाग की टीम भी अपने क्षेत्र में हाथी की तलाश कर रही है।


रेंजर ने की पुष्टि, सतर्कता जरूरी

वन विभाग की रेंजर विशाखा तिनखेड़े ने बताया कि बुधवार सुबह कटोरी गांव के पास छोटे बच्चों ने हाथी को देखा था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल मौके पर हाथी के केवल पदचिन्ह मिले हैं।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

नरसिंहपुर जिले की टीम भी तलाश में जुटी है। वन विभाग की टीमें हाथी की वास्तविक मौजूदगी और उसकी दिशा का पता लगाने में लगी हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथी दिखाई देने पर उसके पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के चरगवां में पुल की रेलिंग से लटका मिला युवक, राह देख रहे घर वालों को मिली मौत की सूचना