• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

इंजीनियरिंग छात्र निकला जबलपुर में मनेरी के पास पेट्रोल पंप डकैती का मास्टरमाइंड, ऐसे खुला राज

कार्यालय का ताला तोड़कर वहां रखे 93 हजार 875 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। आरोपितों की गिरफ्तारी पर मंडल पुलिस ने कुल 30 हजार रुपये का इनाम भी ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 09:11:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 09:11:05 AM (IST)
इंजीनियरिंग छात्र निकला जबलपुर में मनेरी के पास पेट्रोल पंप डकैती का मास्टरमाइंड, ऐसे खुला राज
अतुलित फिलिंग्स सेंटर में हुई डकैती का पर्दाफाश करते पुलिस अधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. चार आरोपित गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपितों की तलाश जारी
  2. साढ़े 50 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एसयूवी जब्त
  3. पकड़े गए आरोपितों में तीन गढ़ा पुरवा व भूकंप कालोनी के निवासी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर-मंडला सीमा पर मनेरी चौकी क्षेत्र स्थित अतुलित फिलिंग्स सेंटर में हुई डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए आरोपितों में से तीन जबलपुर के गढ़ा, पुरवा और भूकंप कालोनी के निवासी है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूट की रकम में से 50 हजार 500 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एसयूवी क्रमांक एमपी 20 जेडएक्स 1968 जब्त की है।

आरोपितों ने रैकी के बाद पेट्रोल पंप को चुना

प्रारंभिक जांच में सात आरोपितों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें एक इंजीनियरिंग छात्र आयुष विश्वकर्मा को वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो कि अभी फरार है। आरोपितों ने रैकी के बाद सूनसान जगह पर स्थित पेट्रोल पंप को चुना और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आयुष सहित अन्य फरार दो आरोपितों की भी तलाश कर रही है।


नकाश डालकर एसयूवी से जाकर की थी डकैती

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में मनेरी पुलिस चौकी अंतर्गत पेट्रोल पंप को नौ अगस्त को बदमाशों ने निशाना बनाया था। आधी रात को एसयूवी से छह-सात नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे थे। देसी कट्टा एवं अन्य हथियारों से लैस आरोपितों ने कर्मचारी को धमकाया और पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गए।

आठ टीमों ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

डकैती के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की थी। इन टीमों ने अलग-अलग जांच कड़ियां जोड़ी। घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मैपिंग की गई। फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपितों के जबलपुर की ओर भागने के सुराग मिले। इसके बाद मंडला पुलिस ने जबलपुर पुलिस की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की।

मनेरी के युवक के साथ मिलकर की वारदात

जांच के दौरान जबलपुर के गढ़ा पुरवा निवासी शिवम श्रीपाल और भूकंप कालोनी निवासी पवन झारिया व सौरभ शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने मनेरी निवासी अमित झारिया और अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपितों के कब्जे से 50 हजार 500 रुपये बरामद किए गए।

रैकी में चुना सूनसान क्षेत्र में बना पंप

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपित बड़ी वारदात करना चाहता था। उन्होंने आसपास रैकी करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने मनेरी के पास स्थित इस पेट्रोल पंप को चुना। यह पेट्रोल पंप बरेला और मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र से काफी दूर था। आसपास ज्यादा चहल-पहल और कोई बड़ी बस्ती नहीं थी। यह ऐसी जगह पर था कि डकैती के बाद फरार होना आसान था।

दोस्त से किराए पर ली थी एसयूवी

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपितों ने वारदात के लिए जिस एसयूवी का उपयोग किया वह उनके एक दोस्त की थी। उन्होंने घूमने जाने का बोलकर दोस्त से किराए पर एसयूवी लिया था। छानबीन में पकड़े गए दो आरोपितों के आपराधिक रिकार्ड मिले है, जिसकी विस्तृत छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार चार आरोपितों में एक अंडे का ठेला लगाता है। शेष तीन ड्राइवर है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के ‘रॉकिंग गोली’ की 'चाय की टपरी' वाले गाने ने बदली किस्मत, इंडियाज गॉट लेटेंट से बने स्टार