• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : जबलपुर में 15 दिनों तक अलग-अलग टंकियों से सांयकालीन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Jabalpur News : नगर निगम ने 26 जून से 10 जुलाई तक उच्च स्तरीय टंकियों व कंटेनर की सफाई कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश ...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 07:36:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 07:36:03 AM (IST)
Jabalpur News : जबलपुर में 15 दिनों तक अलग-अलग टंकियों से सांयकालीन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
गुरुवार को नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एमएलडी रमनगरा जलशोधन संयंत्र बंद रहेगा।

HighLights

  1. नगर निगम करवा रहा टंकियों की सफाई।
  2. कल रमनगरा प्लांट से बंद रही जलापूर्ति।
  3. आधे शहर को नहीं मिल सकेगा पानी।

Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की टंकियों से आगामी 15 दिनों तक एक टाइम की जलापूर्ति नही होगी। दरअसल नगर निगम ने 26 जून से 10 जुलाई तक उच्च स्तरीय टंकियों व कंटेनर की सफाई कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान 26 जून से 10 जुलाई तक सायंकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से अवरुद्ध रहेगी।

मेडिकल, ग्वारीघाट, एवं टाउन हाल टंकी की सफाई कराई जाएगी

पहले दिन 26 जून को मेडिकल, ग्वारीघाट, एवं टाउन हाल टंकी की सफाई कराई जाएगी। 27 जून को बिड़ला धर्मशाला, ललपुर परिसर एवं मदार छल्ला टंकी की सफाई होगी। 28 जून को त्रिपुरी टंकी, बादशाह हलवाई मंदिर टंकी, एवं दंगल मैदान टंकी की सफाई होगी इसी तरह अन्य टंकियों की सफाई कार्य के चलते सांयकालीन जलापूर्ति अवरूद्ध रहेगी।


कल रमनगरा प्लांट से बंद रही जलापूर्ति, आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी

गुरुवार को नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एमएलडी रमनगरा जलशोधन संयंत्र बंद रहेगा। जिसके कारण रमनगरा से भरी जाने वाली करीब 16 टंकियों न भर पाने से आधे शहर में सांयकालीन जलापूर्ति नहीं होगी। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्वत ने बताया कि रमनगरा प्लांट में स्थापित 500 केडब्लू पंप का 600 एमएम व्यास वाल्व बदलने का कार्य किया जाना है।

गुरुवार को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन उच्चस्तरीय टंकियां न भर पाने से जलापूर्ति बाधित रहेगी।