• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में अवैध शराब पिलाने वाले होटल-ढाबों पर आबकारी का छापा

कार्रवाई से पहले का एक वीडियो भी मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें बार में बैठकर शराब पी रहे ग्राहकों को एक कर्मचारी द्वारा बीयर सर्व करते हुए दिखाई देने...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 10:14:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 10:14:00 PM (IST)
जबलपुर में अवैध शराब पिलाने वाले होटल-ढाबों पर आबकारी का छापा
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

HighLights

  1. बिना लाइसेंस शराब परोसने पर प्लेजर बार में कार्रवाई
  2. 32 कैन और 13 बोतल बीयर जब्त, प्रकरण दर्ज
  3. करीब 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अवैध शराब के विक्रय और बिना अनुमति शराब पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को शहर में कार्रवाई तेज कर दी। आबकारी टीम ने राइट टाउन क्षेत्र सहित बायपास से लगे होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में दबिश दी। राइट टाउन स्थित प्लेजर बार में बिना वैध लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला सामने आया।

प्लेजर बार का संचालन अंकित स्वरूप गुप्ता

टीम ने मौके से शराब जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान प्लेजर बार से करीब 32 कैन बीयर और 13 बोतल बीयर सहित अन्य शराब जब्त की गई। विभाग ने मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्लेजर बार का संचालन अंकित स्वरूप गुप्ता से संबंधित बताया गया है।


दस्तावेजों के सत्यापन से स्थिति और स्पष्ट होगी

वीडियो सामने आने के बाद बार में शराब परोसने की अनुमति और लाइसेंस को लेकर सवाल उठे थे। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब मामले में विभागीय जांच और दस्तावेजों के सत्यापन से स्थिति और स्पष्ट होगी।

महुआ लाहन के खिलाफ भी कार्रवाई, 200 किलो बरामद

अवैध शराब के निर्माण और कच्ची शराब तैयार करने वालों के खिलाफ भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज

अवैध रूप से मदिरा तैयार किए जाने और उसके संग्रहण की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। जांच के दौरान महुआ लाहन बरामद हुआ। मामले में किसी व्यक्ति की पहचान नहीं होने के कारण विभाग ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए हैं।

शराब बेचने और पिलाने वालों में हड़कंप

आबकारी विभाग की कार्रवाई से शहर में अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने वालों में हड़कंप है। विभाग की टीमें होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में शराब के लाइसेंस तथा उसके उपयोग की जांच कर रही हैं। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार पेंद्रे, जिनेंद्र कुमार जैन, टीवी तटवाड़े और आबकारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार जैन की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें- कलियासोत-बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में मकान तोड़ने पर हाई कोर्ट की रोक