
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान और आनलाइन धोखाधड़ी के तीन मामले सामने आए हैं।
पाटन में एक शातिर ने किराना खरीदने के बाद दुकानदार को यूपीआइ भुगतान का फर्जी स्क्रीनशाट दिखाकर ठगने का प्रयास किया।
साइबर ठगों ने खमरिया निवासी ओएफके के एक कर्मचारी और माढ़ोताल के एक युवक को निशाना बनाया। धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खातें से रुपये पार कर हड़प लिए।
पाटन के शहपुरा रोड निवासी सिद्धांत नायक किराना व्यापारी है। शु्क्रवार की शाम को एक युवक उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचा। उसने स्वयं को घमापुर निवासी अंशुल कांगले बताते हुए घर में चौक कार्यक्रम होना बताया। इसके लिए लगभग 14 हजार 140 रुपये का किराना सामान खरीदा।
बिल का आनलाइन भुगतान करने की बात कही। इस पर व्यापारी ने उसे यूपीआई के लिए मोबाइल नंबर दिया। थोड़ी देर में अंशुल बोला कि उसने 14 हजार 140 रुपये का भुगतान कर दिया है।
फर्जी यूपीआई भुगतान का स्क्रीनशाट और मैसेज दिखाकर व्यापारी को गुमराह करने का प्रयास किया। संदेह होने पर व्यापारी ने बैंक खाते की जांच की तो भुगतान प्राप्त नहीं हुआ।
व्यापारी की जांच की तो पता चला कि अंशुल ने जो उसे आनलाइन भुगतान के मैसेज का स्क्रीनशाट दिखाया वह कूटरचित इलेक्ट्रानिक रिकार्ड था।
व्यापारी को आशंका हुई कि अंशुल ने किसी मोबाइल एप से फर्जी रसीद तैयार कर उसे धोखा देकर बिना भुगतान किए उससे सामान ले जाना चाहता था। आरोपित अंशुल पर कांगले के विरुद्ध बीएनएस और आइटी एक्ट के अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
माढ़ोताल थाना क्षेत्र में ग्राम औरिया निवासी अजीत केवट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने आनलाइन धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 29 हजार 999 रुपये निकाल लिए। अजीत का विजय नगर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में खाता है।
तीन जुलाई को उसके खाते में भाई के दुर्घटना से मृत्यु के क्षतिपूर्ति के चार लाख रुपये आए थे। उसने कुछ दिन बाद बैंक स्टेटमेंट देखा तो उसमें कुछ रुपये कम थे।
यह राशि तीन जुलाई को ही उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से निकल गए थे। जबकि उसने किसी को ओटीपी नहीं दिया था। किसी प्रकार की आनलाइन लिंक पर भी उसने क्लिक नहीं किया था।
खमरिया थाना क्षेत्र के मटामर निवासी हेमंत रजक ओएफके में डीबीडब्ल्यू का काम करते है। उनका सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सैलरी खाता है।
उनका मोबाइल हैक कर अज्ञात बदमाशों ने उनके बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख 91 हजार 50 रुपये निकाल लिए।
आरोपितों ने यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की। जिन खातों में राशि ट्रांसफर की गई है उनके खाताधारकों के नाम राजविंदर कौर और रिजवान है। इनके संबंध में पुलिस पता लगा रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के सुहागी सेक्स रैकेट मामले में युवतियां सप्लाई करने वाला आरोपित नरसिंहपुर से गिरफ्तार