
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में भानतलैया निवासी 25 वर्षीय युवक का शव सुबह संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
युवक की मौत से नाराज स्वजनों ने शव भानतलैया में रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने से यातायात बाधित हो गया।
स्वजनों ने आर्थिक सहायता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मोनू चौधरी का ससुराल कटंगी रोड स्थित शंकर नगर में है। वह पत्नी को ससुराल छोड़कर निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा।
सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर भानतलैया पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पर बेलबाग पुलिस मौके पर पहुंची। उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों से बैंक को लगाया 90 लाख का चूना, 75 लाख निकालकर फरार हुए आरोपी