• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Electricity Subsidy for Farmers: बिजली सब्सिडी किसानों के खाते में सीधे पहुंचाने की तैयारी

Electricity Subsidy for Farmers: रसोई गैस की तरह सीधे खातों में बिजली सब्सिडी पहुंचाने की योजना अक्टूबर से अमल में आ गई है।

By Ravindra SuhaneEdited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Mon, 08 Nov 2021 07:35:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Nov 2021 09:00:07 AM (IST)
Electricity Subsidy for Farmers: बिजली सब्सिडी किसानों के खाते में सीधे पहुंचाने की तैयारी

Electricity Subsidy for Farmers: जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रसोई गैस की तरह सीधे खातों में बिजली सब्सिडी पहुंचाने की योजना अक्टूबर से अमल में आ गई है। सब्सिडी की राशि किसानों के वचुर्अल खातें में अक्टूबर को पहुंची है। पूर्व क्षेत्र कंपनी के सिवनी जिले के 50 हजार किसानों के लिए यह योजना शुरू हुई है। इसके बाद छिंदवाड़ा जिले में इसकी शुरुआत होगी। लंबे समय से इस योजना का लागू नहीं किया जा पा रहा था। किसानों के काल्पनिक बैंक खाते खुले हैं। ये कंपनी में पहला प्रयोग होगा जिसकी सफलता के बाद इसे दूसरे जिलों में लागू किया जाना है। प्रदेश में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विदिशा और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के झाबुआ में यह योजना लागू हो चुकी है।

सब्सिडी पहुंची खातों में : पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के किसानों को मिलने वाली करीब 90 फीसद सब्सिडी सरकार उनके काल्पनिक खातों में भेजना शुरू किया है। प्रदेश के तीन जिलों में ये पायलेट प्रोजेक्ट लांच हो रहा है। इसमें विदिशा,झाबुआ और सिवनी को शामिल किया गया है। तीनों विद्युत वितरण कंपनी के एक-एक जिलों को लिया गया है। सिवनी में करीब 51 हजार कृषि पंप है। इनकी सब्सिडी भेजी गई है। कंपनी इस प्रयोग के बाद छिंदवाड़ा जिले में यह योजना लागू करेगी। बाद में नतीजों को देखकर पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।


देने होंगे ये दस्तावेज : कृषि पंप उपभोक्ता जिन्हें बिलों में छूट मिलती है, उन्हें बिजली कंपनी के हेल्प डेस्क पर पहुंचकर मोबाइल नंबर, आधार नंबर एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति जमा करानी होगी। बिजली का बिल भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

क्या है काल्पनिक खाते : बिजली कंपनी ने हर किसान के नाम का काल्पनिक खाता खुलवाएगी। पहले पूर्व क्षेत्र कंपनी में एचडीएफसी बैंक को खाते खोलने का जिम्मा दिया था लेकिन किन्ही कारण से खाते नहीं खुल पाए। अब नए सिरे से बैंक का चयन किया जा रहा है। जिनके द्वारा खाते खुलेंगे। किसान को खाते में बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। खाते से लेनदेन में किसानों की किसी तरह की कोई रजामंदी की जरूरत नहीं होगी। इस खाते में सिर्फ सब्सिडी का पैसा पहुंचेगा जो सीधे बिजली कंपनी अपने खाते मे ट्रांसर्फर होगा। किसान इस खाते से किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं कर पाएगा।

किसानों को भेजे संदेश : सिवनी के करीब 51750 किसानों के खाते में सब्सिडी भेजी गई है इसलिए उनके मोबाइल पर वक्त पर मैसेज पहुंचाने के लिए कंपनी स्तर पर टेस्टिग पहले ही कर ली है।

किसानों के खाते में सब्सिडी भेजने की योजना अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। किसानों के खाते में पैसा भी आ गया है। सिवनी के बाद छिंदवाड़ा जिले में इस योजना को लागू किया जाएगा। व्ही किरण गोपाल, प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी