• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में आग, आठ की मौत, सरकार ने की सहायता की घोषणा

कलेक्टर ने की पुष्टि, मृतकों में पांच मरीज व तीन अस्पताल कर्मचारी भी शामिल, निगम के आठ दमकल वाहनों ने चार घंटे में बुझाई आग

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 01 Aug 2022 03:27:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Aug 2022 12:29:19 AM (IST)
VIDEO:  जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में आग, आठ की मौत, सरकार ने की सहायता की घोषणा

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। दमोहनाका स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटीअस्पताल में दोपहर करीब पौने तीन बजे आग लग गई। अचानक भड़की आग में दर्जन भर से अधिक मरीज झुलस गए, जबकि आठ मरीजों की मौत हो गई। आग इतनी विकराल थी कि झुलसे लोगों की पहचान तक नहीं हो पा रही। सीएम शि‍वराज ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

आग इतनी विकराल थी कि चार लोग इस कदर झुलसे की उनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। #mpnews #hospitalfire #jabalpurnewshttps://t.co/7XvjZToafM pic.twitter.com/uaRgtr0F6V

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 1, 2022

मृतकों में पांच मरीज व तीन अस्पताल के कर्मचारी शामिल

दमोहनाका चंडालभाटा स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे आग लग गई। मृतकों में पांच मरीज व तीन अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। कलेक्टर डा इलैया राजाटी ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। जिसमें सात की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।


आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम भी पहुंच गई और आठ दमकल वाहनों से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक अस्‍पताल जलकर खाक हो चुका था। दो मंजिला अस्पताल 30 बिस्तरीय है, जिसमें 20 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में हुई इस घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के स्वजनों को पांच-पांच लाख रुपये और जो गंभीर रूप से घायल है उन्हें 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जबलपुर, मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों के प्रति मैं शोक संवेदना प्रकट करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 1, 2022

मृतकों में दो उत्तर प्रदेश के

मृतकों में दो उत्तर प्रदेश के नागरिक भी शामिल हैं। इसमें सोनू यादव (26) चित्रकूट मानिकपुर और अनुसूइया यादव (55) चित्रकूट बांदा मानिकपुर उत्तर प्रदेश निवासी हैं। जबकि स्वाति वर्मा (24) नारायणपुर, मझगवां सतना निवासी है। ये अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे।

सीढ़‍ियों पर फंसे रहे लोग, निकासी के लिए सिर्फ एक ही गेट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 2:40 बजे अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी थी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और अस्पताल के पर्दे, फर्नीचर को चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में आग की गगनचुंबी लपटें उठने लगीं। आग से बचने मरीज और अस्पताल के कर्मचारी बदहवासी में इधर-उधर भागने लगे। बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही गेट था लिहाजा बाहर निकलने की होड़ में लोग सीढ़‍ियों पर फंस गए। तेजी से भड़कती आग सीढ़ियों तक पहुंच गई और लोगों को भी चपेट में ले लिया।

नौ लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

आग लगने से अस्पाल में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर ओमती और कोतवाली थाना प्रभारी भी दलबल के साथ पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद सीढ़‍ियों व शौचालय में फंसे नौ लोगों को रेसक्यू कर बाहर निकाला गया। इस अफरातफरी में कुछ लोग गिर कर घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती प्लास्टर बंधे मरीज भी जान बचाकर भागे। दमकल अमला व एनडीआरएफ की मदद से उन्हें अस्पताल से लगी दूसरी बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

महापौर, कलेक्टर, एसपी भी पहुंचे

अस्पताल हुए भीषण हादसे की खबर मिलते ही निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी बहुगुणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

जनरेटर से हुए शार्ट सर्किट से लगी आग

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। अस्पताल के बाहर रखे जनरेटर में शार्ट सर्किट हुआ था, जिससे आग फैलती गई और अस्पताल के एसी व अन्य उपकरणों सहित पर्दे, फर्नीचर को भी चपेट में ले लिया। 10 से 15 एसी भी स्वाहा हो गए।

लापरवाही आई सामने

अस्पताल प्रबंधन द्वारा संकरी जगह पर अस्पताल बनवाया था , जिसमें सुरक्षा के मानक अधूरे थे। आग लगने के बाद बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई थी, जिसके कारण नगर निगम के दमकल अमले को भी परेशानी हुई।

नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम

अस्पताल में आग बुझाने के लिए सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे। न अग्निशमन उपकरण थे,न पानी व रेत। अस्पताल में सिर्फ एक ही गेट था, लिहाजा अस्पताल में फंसे लोगों को कांच व दरवाजा तोड़कर निकाला गया।

हादसे में इनकी गई जान

- महिमा जाटव (23), अस्पताल कर्मचारी, निवासी नरसिंहपुर

- वीर सिंह (30) अस्पताल कर्मचारी, न्यू कंचनपुर, जबलपुर

- स्वाति वर्मा (24) अस्पताल कर्मचारी नारायणपुर, मझगवां, सतना

- तनमय विश्वकर्मा (19) मरीज, खटीक मोहल्ला , घमापुर जबलपुर

- दुर्गेश सिंह (42) मरीज, आगा सौद , माढ़ोताल जबलपुर

- सोनू यादव (26) मरीज, चित्रकूट मानिकपुर उत्तर प्रदेश

-अनुसूइया यादव (55)मरीज, चित्रकूट मानिकपुर, उत्तर प्रदेश

- आठवीं मृतक जो महिला है की पहचान अभी नहीं हो सकी है

ये भी गंभीर रूप से झुलसे

-अमित शर्मा (30) बिलौजी बैढ़न, सिंगरौली

- दीपा यादव (40 ) मानिकपुर बांदा, उत्तर प्रदेश

ये भी हुए घायल

- रूबी पटेल,(30) बरौदा, पनागर, जबलपुर

- रेवालाल बरकड़े, (30) उदयपुरा बरेला, जबलपुर

- हल्की बाई अहिरवार,(30) शहपुरा भिटौनी, जबलपुर

दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है।

राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022

मृत लोगों के स्वजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना में मृत लोगों के स्वजनों को राज्य सरकार पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देगी। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अग्नि दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि कलेक्टर से लगातार संपर्क में हूं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को पूरे मामले पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बचाव और राहत के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022

न्‍यू लाइफ स्‍पेशिलि‍टी अस्‍पताल में आग लगने से दो मरीजों की मौत की सूचना है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं।#fire #mpnews #jabalpurnewshttps://t.co/7XvjZToafM pic.twitter.com/wkjZdv9F52

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 1, 2022

Koo App

जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ।। ॐ शांति ।।

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 1 Aug 2022

naidunia_image

Koo App

दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 1 Aug 2022

घटना स्‍थल पर लगी भीड़

naidunia_image

अस्पताल जलकर खाक

naidunia_image

सांसद राकेश सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की

अग्नि दुर्घटना में मृतकों के परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए संसद सदस्‍य राकेश सिंह ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्‍थ होने की कामना की। वे मानसून सत्र में भाग लेने दिल्ली गए हुए हैं। उन्‍होंने दुर्घटना के संबंध में जबलपुर कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज कराए जाने एवं मृतकों के स्‍वजनों को सहायता देने कहा।

सिंह ने कहा कि जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल स्‍वजनों के साथ हैं। घटनास्थल पर प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। मै घायलों के शीघ्र स्वस्‍थ होने की कामना करता हूं।

सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के स्‍वजनों और घायलों के लिए जो मुआवजे की घोषणा की है यह उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।