जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत पहली बार एक साथ 27 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर में पहली बार पांच खेल जिले में होंगे। यह आयोजन प्रदेश के कुछ चुनिंदा शहरों में हो रहा है, जिसमें जबलपुर को भी शामिल किया गया है। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर एवं बालाघाट शामिल हैं। खेल स्पर्धाओं में देशभर से खिलाड़ी शामिल होंगे। जिले में इसकी जवाबदारी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं शासकीय महाकोशल अग्रणी कालेज की होगी।
बताया जाता है जिले में पांच खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में आर्चरी, खो-खो, फेन्सिंग, साईक्लिंग रोड एवं कलारीपट्टू खेल शामिल किए गए हैं। हालांकि, अभी खेलों के आयोजन की तिथि का निर्णय नहीं लिया गया है। इन खेलों के आयोजन को लेकर वालंटियर्स का चयन के साथ अन्य व्यवस्थाएं होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग निर्णय लेगा। यह आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
बनाए जाएंगे वालंटियर
इन खेलों के आयोजन में सहयोग के लिए वालंटियर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। साथ ही कॉलेजों के माध्यम से भी छात्रों को जोड़ने की पहल की जा रही है। वालेंटियर के लिये एनसीसी, एनएसएस खेल विद्या से सबंद्ध खिलाड़ी, छात्रों को प्रमुखता दी जाएगी। छात्र को हिंदी, अंग्रेजी अथवा अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान हो इस बात का भी ध्यान रखना होगा।
संभाग में तीन जिलों को दायित्व
जबलपुर- आर्चरी, खो-खो, फेन्सिंग, साईक्लिंग रोड एवं कलारीपट्टू
बालाघाट - फुटबाल बालिका
मंडला - थांगता, गटका
कई कालेजों से लिया जा रहा सहयोग
-खेलो इंडिया के माध्यम से पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। स्पर्धा को सफल बनाने के लिए कई कालेजों से सहयोग लिया जा रहा है। -डा.एसी तिवारी, प्राचार्य शासकीय महाकोशल अगणी कालेज