• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Jabalpur Visit: पांच हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा बंदोबस्त, 40 एसपीजी कमांडों के घेरे में रहेंगे पीएम

PM Modi Jabalpur Visit : डुमना विमानताल से रोड शो स्थल तक चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे हथियारबंद जवान, सुरक्षा दलों ने शनिवार से ही संभाला मोर्चा।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sun, 07 Apr 2024 07:39:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Apr 2024 07:39:33 AM (IST)
PM Modi Jabalpur Visit: पांच हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा बंदोबस्त, 40 एसपीजी कमांडों के घेरे में रहेंगे पीएम

HighLights

  1. व्यवस्था का जिम्मा एसपीजी के एक एडीजी और दो एआइजी स्तर के अधिकारी पर।
  2. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार से ही सुरक्षा मोर्चा संभाल लिया है।
  3. पीएम के प्रवास के दौरान स्पेशल आर्म्स फोर्स और स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात रहेगी।

PM Modi Jabalpur Visit: जबलपुर। रविवार को शहर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के 40 कमांडों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पीएम की सुरक्षा में डुमना विमानतल से कटंगा और छोटी लाइन फाटक तक चप्पे-चप्पे पर हथियाबंद जवान तैनात रहेंगे। पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल पीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेगा। इसके लिए आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार से ही सुरक्षा मोर्चा संभाल लिया है। कटंगा से छोटी लाइन फाटक के दौरान होने वाले रोड शो में भी प्रधानमंत्री एसपीजी जवानों के पहरे में रहेंगे। रविवार को होने वाले पीएम के कार्यक्रम को लेकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

व्यवस्था का जिम्मा एसपीजी के एक एडीजी और दो एआइजी स्तर के अधिकारी पर

पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एसपीजी के एक एडीजी और दो एआइजी स्तर के अधिकारी पर है। एसपीजी के इन तीन अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस अधिकारी ने शनिवार को भी पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का कई बार निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बाहर से आए पुलिस बल को उनकी तैनाती स्थल और जिम्मेदारी के बारे में बताया। पीएम के प्रवास के दौरान स्पेशल आर्म्स फोर्स और स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात रहेगी।


कई बार निरीक्षण, अभ्यास भी किया

पीएम के डुमना विमानतल से कटंगा आने तक के मार्ग पर वीआइपी वाहनों के काफिले की शनिवार को ड्रिल की गई। इस दौरान विमानताल से रोड स्थल तक पीएम के काफिले के आने-जाने में लगने वाले समय को देखा गया। अभ्यास में काफिले में सुरक्षा दस्ते और अन्य वाहनों का क्रमवार शामिल किया। मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

आरक्षक चककर खाकर गिरा

पीएम की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक को शनिवार को चक्कर आ गया। आरक्षक की पीएम के कार्यक्रम स्थल पर तैनाती थी। उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, प्रारंभिक जांच के बाद अस्वस्थ्य पाए जाने पर उसे अवकाश दिया गया है।

सड़क के दोनों ओर बेरीकेट लगाए

पीएम मोदी के रोड शो स्थल पर कटंगा से छोटी लाइन फाटक तक सड़क के दोनों ओर बेरीकेडिंग कर दी गई है। पीएम जब रोड शो करेंगे, उस दौरान किसी भी व्यक्ति को बेरीकेड पार करने की अनुमति नहीं होगी। बेरीकेट के अंदर मात्र पीएम और वीआइपी वाहनों का काफिला चलेगा। रोड स्थल पर पुराने भवनों को परदे लगाकर ढंक गया है।

उड़ान नहीं भरेगा काेई विमान

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम जब तक शहर में रहेंगे क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन बना रहेगा। इस दौरान किसी भी अन्य विमान को उड़ान की अनुमति नहीं होगी। ड्रोन एवं ग्लाइटर जैसे उपकरण भी आसमान में मंडरा नहीं सकेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होशंगाबाद, भोपाल, कटनी, नरसिहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सहित प्रदेश के अन्य जिलों से तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी शहर पहुंच चुके है।