• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur weather : सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री पर, दो दिन दिखाएगी असर

Jabalpur weather : उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है यानी आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 01:19:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 01:19:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Jabalpur weather : सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री पर, दो दिन दिखाएगी असर

HighLights

  1. उत्तर से आ रही बर्फीली हवा, ठिठुरे लोग।
  2. 20 के बाद शीतलहर के आसार जताए हैं।
  3. विभाग की मानें तो मौसम पूरी तरह से शुष्क है।

Jabalpur weather : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दिसंबर माह में अब सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दूसरे पखवाड़े में पारे ने ऐसा गोता लगाया कि रात का पारा गिरकर सात डिग्री पर आ गया। गुरुवार- शुक्रवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले सर्वाधिक ठंडी रात गत माह 26 नवंबर की रही इस रात न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम पूरी तरह से शुष्क

वहीं मौसम विभाग की मानें तो मौसम पूरी तरह से शुष्क है। कोई मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय नहीं है लिहाजा अभी दो दिनों तक मौसम सर्द रहेगा। उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से तापमान में और गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ जाएगी। हालांकि 18 दिसंबर को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाे रहा इसके असर से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है।


ठिठुराती रही सर्द हवा

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर स्थिर रहा। अच्छी खासी धूप भी खिली रही पर वातावरण में घुली ठंडक से धूप का असर कम रहा। दिन भर उत्तरी ठंडी हवा लोगों को सिहराती रही। वहीं रात होते ही सर्द हवा ने ऐसा जोर मारा कि लोग ठिठुर गए। बढ़ती ठंड से सड़क, फुटपाथ पर रहने वाले लोग सिहर उठे। अलाव की व्यवस्था न होने से पन्नी, कचरा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। रात में भी बर्फीली हवा ठिठुराती रही।

20 के बाद शीतलहर के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी छाएगा। 18 दिसंबर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 दिसंबर तक प्रभावशील रह सकता है, लेकिन इसके बाद तेजी से तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस दौरान उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है यानी आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है।

पांच दिनों में पांच डिग्री गिरा पारा-

  • दिनांक अधिकतम - न्यूनतम
  • 09 दिसंबर- 25.0 - 13.4
  • 10 दिसंबर- 25.4 - 12.7
  • 11 दिसंबर- 26.3 - 12.0
  • 12 दिसंबर- 26.8 - 10.2
  • 13 दिसंबर- 24.5 - 12.5
  • 14 दिसंबर- 25.5 - 9.1
  • 15 दिसंबर- 25.2 - 7.8

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।