• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड, खिलौना कार और फ्लिपकार्ट रिफंड के नाम पर जालसाजों ने बनाया शिकार

फार्म डाउनलोड कर भरने के दौरान उसमें पेमेंट का विकल्प आया। सीनियर सिटीजन कार्ट बनने में पैसे नहीं लगने की बात कही जिस पर आरोपित ने कहा कि राशि नहीं कट...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 12:01:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 12:01:33 PM (IST)
जबलपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड, खिलौना कार और फ्लिपकार्ट रिफंड के नाम पर जालसाजों ने बनाया शिकार
आरोपितों के फोन एवं ऑनलाइन किए गए लेनदेन के आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. ऑनलाइन ठगी में 1.78 लाख की धोखाधड़ी
  2. पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर शुरू की जांच
  3. संबंधित थानों में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में आनलाइन धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने लोगों को झांसे में लेकर करीब 1.78 लाख रुपये हड़प लिए। रांझी में सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने, खितौला में ऑनलाइन खिलौना कार खरीदने और गोरखपुर में फ्लिपकार्ट रिफंड दिलाने के नाम पर ठगी की गई।

आरोपितों ने ऑनलाइन किए लेनदेन

संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपितों के फोन एवं ऑनलाइन किए गए लेनदेन के आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर 49 हजार की ठगी

रांझी के कौशल्या वाटिका अपार्टमेंट निवासी राजेश कुमार सिंह (66) के मोबाइल पर नौ अगस्त की शाम करीब चार बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने सीनियर सिटीजन कार्ड अप्रूव होने की जानकारी देते हुए मोबाइल पर सोशल मीडिया में एक फार्म भेजा।


आरोपित ने कहा कि राशि नहीं कटेगी

फार्म डाउनलोड कर भरने के दौरान उसमें पेमेंट का विकल्प आया। राजेश ने सीनियर सिटीजन कार्ट बनने में पैसे नहीं लगने की बात कही जिस पर आरोपित ने कहा कि राशि नहीं कटेगी, केवल सत्यापन के लिए पिन डालना होगा। पिन डालते ही उनके पीएनबी खाते से 49 हजार 484 रुपये निकल गए।

खिलौना कार खरीदने के बहाने 34 हजार ठगे

खितौला थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगरई निवासी विनय कुमार 26-27 जुलाई को सोशल मीडिया पर बच्चों की खिलौना कार की तलाश कर रहे थे। तभी आरोपित ने उनके मोबाइल पर कार के कुछ फोटो भेजे। उन्होंने एक कार पसंद की तो उसकी बुकिंग के लिए 2500 रुपये मांगे।

पैसे नहीं पहुंचने का बहाना बनाकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन

यूपीआई से ऑनलाइन राशि का भुगतान कर दिया। इसके बाद खाते में पैसे नहीं पहुंचने का बहाना बनाकर आरोपित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनसे कुल 34 हजार 116 रुपये ले लिए। उस वक्त वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी को समझ नहीं सकें। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ गलत पहचान बताकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है।

रिफंड के नाम पर खाते से निकाले 94 हजार

गोरखपुर थाना क्षेत्र में कटंगा हवाबाग कालेज के पीछे निवासी सोनम मालवीय के साथ 94 हजार 996 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। सोनम के मोबाइल नंबर से एसबीआइ खाता लिंक है। 12 अगस्त को फ्लिपकार्ट रिफंड के पैसे आने थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर इंटरनेट मीडिया काल की और रिफंड की राशि पेटीएम में भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने मोबाइल के माध्यम से उनके खाते से 94 हजार 996 रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें- सिवनी में एनएच-44 में चलते कंटेनर में शाॅर्ट सर्किट से आग, लखनऊ जा रही सात सीएनजी कारों सहित वाहन जला