Jabalpur News : आठ फरवरी से जबलपुर होकर गोंदिया से कन्याकुमारी से बनारस के बीच चलेगी स्पेशल
Jabalpur News : ट्रेन 16368 शाम 4.20 पर बनारस से रवाना होगी। जबलपुर में 10 मिनट रुकने के बाद बनारस के लिए रवाना हो जाएगी।
By Dheeraj kumar Bajpai
Edited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 14 Dec 2023 10:40:21 AM (IST)
Updated Date: Thu, 14 Dec 2023 10:40:21 AM (IST)
HighLights
- ट्रेन में 22 कोच लगाए जा रहे हैं।
- जबलपुर रात साढ़े तीन बजे आएगी।
- कन्याकुमारी रात 8.55 पर पहुंचेगी।
Jabalpur News : जबलपुर नईदुनिया प्रतिनिधि। रेलवे ने जबलपुर, बालाघाट और गोंदिया से होते हुए बनारस से कन्याकुमारी से बीच रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसी के साथ ही रेलवे ने जबलपुर-बालाघाट-गोंदिया ब्राडगेज की उपयोगिता को बढ़ा दिया है। दरअसल इस ट्रैक से फिलहाल गिनी-चुनी ट्रेनें ही चल रही हैं। इस बीच रेलवे बनारस-कन्याकुमारी तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
सप्ताह में एक दिन चलेगी यह ट्रेन
यह ट्रेन आठ फरवरी से सप्ताह में एक दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन कन्या कुमारी से हर गुरूवार को रात 8.55 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया सुबह 7.35 पर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे जबलपुर आएगी। यहां पर 10 मिनट रुकने के बाद बनारस के लिए रवाना हो जाएगी।
शाम 4.20 पर बनारस से रवाना होगी
इधर बनारस से चलकर कन्याकुमारी जाने वाली ट्रेन 16368 शाम 4.20 पर बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन जबलपुर रात साढ़े तीन बजे आएगी। इसके बाद गोंदिया सुबह 8 .03 पर पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन कन्याकुमारी रात 8.55 पर पहुंचेगी। इसमें 22 कोच लगाए जा रहे हैं।