• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दोस्त ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर चार साथियों से कराया रेप

वीडियो सामने आने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई और शहपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों के खिलाफ प्रकरण...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 03:39:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 09:34:34 PM (IST)
जबलपुर में दोस्त ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर चार साथियों से कराया रेप
वीडियो बनाकर लगातार शारीरिक शोषण करते रहे। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. नाबालिग सहित पांच आरोपित गिरफ्तार
  2. वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला
  3. शहपुरा में 17 वर्षीय छात्रा से अपराध का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पहले छात्रा की दोस्ती एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने चार साथियों को दे दी।

कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

आरोप है कि चारों ने छात्रा को धमकाकर कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा को डराया जाता रहा। बाद में वीडियो परिजनों को भेजे जाने के बाद छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।


दोस्ती के बाद घूमने के बहाने ले गया था

पुलिस के अनुसार छात्रा की करीब एक साल पहले निखिल सिंह राजपूत से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत और चैटिंग होती थी। अक्टूबर 2025 में निखिल ने छात्रा को घूमने के बहाने अपने साथ लिया और नेशनल हाईवे-45 पर ओवरब्रिज के पास स्थित एक कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे वहीं छोड़कर चला गया।घटना के बाद छात्रा डर गई और उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

फोन कर उसे बाहर बुलाया

पुलिस के मुताबिक निखिल ने घटना की जानकारी अपने दोस्त संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग को दे दी। आरोप है कि 2 दिसंबर 2025 की रात चारों छात्रा के घर के बाहर पहुंचे और फोन कर उसे बाहर बुलाया।

घर के बाहर बुलाकर कार में ले गए

उसे धमकी दी गई कि यदि वह मिलने नहीं आई तो उसके और निखिल के बारे में सभी को बता दिया जाएगा। डरी हुई छात्रा बाहर आई तो आरोपित उसे कार में बैठाकर ले गए। पुलिस के अनुसार कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो भी बनाया गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी से डराया

पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपित छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाते रहे। 15 अगस्त को भी उस पर मिलने के लिए दबाव बनाया गया। छात्रा के मना करने पर आरोपितों ने उसके पिता और भाई को फोन किए। इसके बाद वीडियो भी परिजनों को भेज दिया।

शहपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

वीडियो सामने आने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई और शहपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मंगलवार को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

गौरीघाट छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, सुनसान इलाके में दुष्कर्म

वहीं पनागर थाना क्षेत्र में गौरीघाट जाने के लिए निकली एक महिला के साथ आटो चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपित चालक ने महिला को गौरीघाट छोड़ने का भरोसा दिलाकर ऑटो में बैठाया और रास्ता बदलकर उसे नेशनल हाईवे पर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने के बाद उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पैदल जा रही महिला को ऑटो में बैठाया

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला सोमवार तड़के ग्वारीघाट जाने के लिए निकली थी। वह पैदल परियट क्षेत्र में मंटा डेयरी के पास पहुंची थी। इसी दौरान वहां ऑटो लेकर पहुंचे चालक ने उससे गंतव्य के बारे में पूछा। महिला ने गौरीघाट जाने की बात कही तो चालक ने भी उसी दिशा में जाने की बात कहते हुए उसे ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूरी तक ऑटो सामान्य मार्ग से चला, लेकिन करोंदा नाला पहुंचने के बाद चालक ने वाहन को बाइपास होते हुए नेशनल हाईवे की ओर मोड़ दिया।

जल्दी पहुंचाने का बहाना कर बदला रास्ता

महिला ने रास्ता बदलने का कारण पूछा तो चालक ने नेशनल हाईवे से जल्दी गौरीघाट पहुंचाने की बात कही। महिला उसके झांसे में आ गई। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे पर पहुंचने के बाद चालक ने ऑटो को कटनी की ओर मोड़ दिया और सुनसान इलाके में रोक दिया।विरोध पर की मारपीट, मोबाइल लेकर भागाआरोप है कि चालक ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म

विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित महिला का मोबाइल फोन लेकर ऑटो सहित मौके से फरार हो गया।महिला की शिकायत पर पनागर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित के हुलिए और संभावित मार्गों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

हर तीसरे दिन दुष्कर्म की एक घटना

जबलपुर-जिले में औसत हर तीसरे दिन दुष्कर्म की एक घटना सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्षभर में दुष्कर्म के लगभग 100 प्रकरण दर्ज होते हैं। यह आंकड़ा महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। लगातार सामने आ रहे मामलों से स्पष्ट है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को और सख्ती बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- कोविड काल में कोर्ट फीस में कथित फर्जीवाड़ा? MP High Court ने याचिका पर लिया संज्ञान, दिए जांच के निर्देश