
Jabalpur Crime : जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार रात पकड़ा। बरगी पुलिस ने बरगी बाइपास स्थित रेस्ट एरिया के पास से रामपुर छापर निवासी राज ठाकुर व गोरखपुर कुम्हार मोहल्ला निवासी प्रियांशु सोनकर उर्फ प्रिंस को पकड़ा। राज के पास से पुलिस ने पांच किलो 40 ग्राम और प्रियांशु के पास से तीन किलो 740 ग्राम गांजा जब्त किया। इधर ग्वारीघाट पुलिस ने बादशाह हलवाई मंदिर के पास से गली नम्बर तीन बादशाह हलवाई मंदिर निवासी विनोद झारिया उर्फ बिन्नू को पकड़ा। उसके पास से 259 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
हनुमानताल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक आरोपित को मंगलवार रात गिरफ्तार किया। आरोपित का नाम मदार छल्ला हनुमानताल निवासी राजा आरिफ है। उसके पास से 325 पाव देसी शराब के जब्त किए गए। उस पर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे चार जुआरियों को पनागर पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जुआरियांे के नाम कंदराखेड़ा निवासी ओमप्रकाश पटेल, केवलारी निवासी प्रभुनारायण पटेल, ग्राम उर्दुआखुद निवासी अनिल कुमार तिवारी और नई बस्ती केवलारी निवासी पप्पू पटेल है। जुआरियों से पुलिस ने चार हजार 230 रुपये जब्त किए। उन पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।