जबलपुर नईदुनिया प्रतिनिधि। ट्रेन में दो से तीन माह पूर्व आरक्षण लेने वाले सैकड़ों यात्रियों की परेशनी बढ़ गई है। मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं। वहीं कई ट्रेनें नहीं गन्तव्य तक नहीं जाएंगी। जबलपुर से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक मात्र ट्रेन को रेलवे ने एक दिन के लिए रद कर दिया है। रेलवे के मुताबिक 19 नवंबर को जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ रद रहेगी।
20 नवंबर को मुंबई से चलकर जबलपुर आने वाली गरीब रथ को भी रद किया गया है। रेलवे ने ट्रेन को रद करने की वजह रोड ओवर ब्रिज की मरम्मत बताया है। जबलपुर रेल मंडल के डीसीएम सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद स्टेशन के बीच आने वाले रोड ओवरब्रिज की मरम्मत का काम किया जाना है। इस वजह से जबलपुर से मुंबई और मुंबई से जबलपुर आने वाली गरीब रथ को रद किया है।
18 नवंबर को दादर तक जाएंगी ये ट्रेनें
12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस
11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस
12138 फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल
12321 हावड़ा-मुंबई मेल
20 नवंबर को दादर स्टेशन से चलेंगी
22177 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस
12534 मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस
12322 मुंबई-हावड़ा मेल वाया प्रयागराज छिवकी
11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस
गरीब रथ में लगाए गए अतिरिक्त कोच
जबलपुर से श्ानिवार को रवाना होने वाली गरीब रथ 12187 में लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत देने अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रेलवे के मुताबिक दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगने से लगभग 170 यात्रियों की वेटिंग क्लीयर होगी। ट्रेन में वेटिंग 400 के ऊपर पहुंच गई है। इससे यात्रियों की चिंता है कि किस तरह वह अपनी यात्रा को पूरा करेंगे। यह चिंता यात्रियों को सता रही है।