• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Crime: दोस्त की कार से उतरने से पहले छात्रा को चाकू से गोदा, प्रपोजल ठुकराने पर हत्या करने वाला मछरहाई का गुरफान गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तरफा प्यार में पागल युवक ने 17 साल की छात्रा की बेहरमी से हत्या कर दी। वह अपना प्रपोजल ठुकराए जाने और दूसरे लड़के के साथ ...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 07:56:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jul 2024 08:34:50 AM (IST)
Jabalpur Crime: दोस्त की कार से उतरने से पहले छात्रा को चाकू से गोदा, प्रपोजल ठुकराने पर हत्या करने वाला मछरहाई का गुरफान गिरफ्तार
छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन व गिरफ्तार गुरफान।

HighLights

  1. छात्रा के कार से उतरते वक्त दिया वारदात को अंजाम।
  2. अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से भागा युवक।
  3. फरार आरोपित रेलवे स्टेशन के पास से हुआ गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ओमती चौक के पुलिस सहायता केंद्र के ठीक सामने एक बदमाश ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पहले छात्रा के गले पर चाकू से कई वार किए। शाम के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इस दिल दहला देने वाली वारदात से सड़क पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात उसे रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के दोस्त साहिल काे भी अभिरक्षा में लिया है।

तमन्ना को दूसरे लड़के के साथ देखा, तो उसका गुस्सा फूट पड़ा

पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपित की पहचान मछरहाई के रहने वाले गुरफान के रूप में की। आरोपी ने बताया कि तमन्ना पहले उससे बात करती थी। मगर, बाद में उसने बात करने से मना कर दिया। उसके प्रपोजल को भी ठुकरा दिया था। जब उसने तमन्ना को दूसरे लड़के के साथ देखा, तो उसका गुस्सा फूट पड़ा।


अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया

इस दौरान भीड़ ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश भी की। मगर, वारदात के बाद मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और युवती के परिजन तमन्ना को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने के चलते छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

परिजन जब तमन्ना को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस भी पहले मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। वहां स्वजनों और लोगों ने हंगामा किया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

कार से उतरने के दौरान किया हमला

सीएसपी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि नया मोहल्ला रिपटा के रहने वाले फिरोज कुरैशी की बेटी तमन्ना कुरैशी सोमवार को कहीं गई थी। शाम के समय वह अपने दोस्त के साथ कार से लौटी। यह देखकर गुरफान बौखला गया और उसने तमन्ना का पीछा किया। कार चालक युवक ने ओमती चौक पर कार रोकी।

इसके बाद तमन्ना ने दरवाजा खोला। वह कार से उतर पाती, इसके पहले घात लगाए गुरफान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित गुरफान ने युवती के गले के साथ कई अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किया। हमले के साथ ही तमन्ना के गले से खून की धार निकल पड़ी। खून से लथपथ तमन्ना सड़क पर गिर गई। इस वारदात के बाद कुछ लोग आरोपित को पकड़ने के लिए भागे। मगर, अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए वह मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद कार से तमन्ना को छोड़ने आया उसका दोस्त घबरा गया। वह कार लेकर वहां से भागने लगा। तभी वहां मौजूद लोगों ने उस युवक को रोकने की कोशिश की। मगर, युवक किसी तरह से वहां से तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए भाग गया था।