यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सहरसा-एलटीटी के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जबलपुर-कटनी में मिला स्टॉपेज
छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक-एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 05:03:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 05:08:24 PM (IST)
छठ की भीड़ को देखते हुए सहरसा-एलटीटी के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनHighLights
- यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है
- सहरसा-एलटीटी के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
- जबलपुर व कटनी में रहेगा स्टॉपेज
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक-एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05587 सहरसा-एलटीटी 26 नवंबर को दोपहर 2.05 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 2.15 बजे रवाना होगी।
ऐसा रहेगा शेड्यूल
वापसी में गाड़ी संख्या 05588 एलटीटी-सहरसा 27 नवंबर को रात 11.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 11.40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन में 19 सामान्य श्रेणी के कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे। यह ट्रेन खगड़िया, समस्तीपुर, पाटलिपुत्र, कटनी, सतना, इटारसी, मनमाड होकर चलेगी।