
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक और अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर सहित सतना, कटनी जंक्शन, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों से होकर चलेगी।
रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। ट्रेन नंबर 22363 धनबाद-कोयंबटूर प्रत्येक शनिवार को धनबाद से शाम 4.10 बजे रवाना होगी और सोमवार शाम 6.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 22364 कोयंबटूर-धनबाद प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7.50 बजे कोयंबटूर से चलेगी और गुरुवार दोपहर एक बजे धनबाद पहुंचेगी।
नई ट्रेन के शुरू होने से जबलपुर सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। संचालन की तारीख और विस्तृत ठहराव की जानकारी रेलवे द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मार्च में ही समाप्त हो गया जबलपुर के पाथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीयन, जांच दल ने किया तत्काल सील