
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे ने रीवा-आनंद विहार टर्मिनल-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 23 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 12427/28 अब सतना स्टेशन के बजाय सगमा-कैमा कार्ड लाइन होकर चलेगी और कैमा स्टेशन पर इसका ठहराव होगा।
रीवा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन कैमा में शाम 5:10 से 5:15 बजे तक रुकेगी। वापसी में आनंद विहार से रीवा आने वाली ट्रेन कैमा में सुबह 9:50 से 9:55 बजे तक ठहरेगी। नए मार्ग से समयपालन और परिचालन सुगमता में सुधार होगा। अभी तक सतना स्टेशन में ट्रेन के इंजन की दिशा बदलती थी।
कैमा ठहराव होने के बाद ट्रेन बिना इंजन बदले गंतव्य के लिए रवाना हो सकेगी। सतना स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव और कंजेशन कम करने में मदद मिलेगी। कैमा स्टेशन को महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव मिलने से आसपास के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।
सतना। धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 22 अगस्त से शुरू होने जा रही है। ट्रेन का संचालन धनबाद से प्रत्येक शनिवार और कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन को पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
सतना सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक नई सीधी रेल सुविधा मिलेगी।धनबाद से शनिवार को रवाना होगी ट्रेनरेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे रवाना होगी।
ट्रेन अगले दिन रविवार को सुबह 4:50 बजे सतना, 6:13 बजे कटनी, 7:50 बजे जबलपुर, 8:58 बजे नरसिंहपुर, 10:03 बजे पिपरिया और दोपहर 12:35 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी।
बुधवार को ट्रेन दोपहर 3:35 बजे इटारसी, 4:33 बजे पिपरिया, 5:33 बजे नरसिंहपुर, 6:40 बजे जबलपुर, रात 8:03 बजे कटनी और रात 9:15 बजे सतना पहुंचेगी। गुरुवार को दोपहर 1 बजे ट्रेन धनबाद पहुंचेगी।22 कोच की होगी ट्रेननई अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी और एक पेंट्रीकार शामिल है।
ट्रेन का ठहराव गोमो, पारसनाथ, गया, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, काटपाडी, सेलम, ईरोड, तिरुप्पूर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।रेलवे ने यात्रियों से नई ट्रेन की नियमित सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, रेल मदद एप अथवा एनटीईएस का उपयोग कर सकते हैं।