• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

हाई कोर्ट के आगामी निर्णय से यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में याचिका स्वीकार्य है या पूर्व में दिए गए निर्णय का प्रभाव इस याचिका पर भी पड़ेगा।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 08:21:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 08:22:44 AM (IST)
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
माना जा रहा है कि कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है।

HighLights

  1. चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने का आरोप
  2. कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा ने दायर की थी याचिका
  3. चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन को चुनौती दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने के आरोप में दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है।

सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित

माना जा रहा है कि कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है। यह याचिका कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा की ओर से दायर की गई थी। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

चुनाव के दौरान प्रस्तुत हलफनामे में संपत्ति छिपाई थी

याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान प्रस्तुत हलफनामे में गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी करोड़ों की संपत्तियों की जानकारी छिपाई थी।

चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन को चुनौती दी

याचिकाकर्ता की ओर से इस आधार पर चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन को चुनौती दी गई है। मामले में खास बात यह है कि इसी तरह के आरोपों को लेकर पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा की ओर से दायर की गई एक अन्य याचिका को हाईकोर्ट खारिज कर चुका है।

पूर्व में दिए गए निर्णय का प्रभाव इस याचिका पर भी पड़ेगा

अब राजकुमार धनोरा की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है। हाई कोर्ट के आगामी निर्णय से यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में याचिका स्वीकार्य है या पूर्व में दिए गए निर्णय का प्रभाव इस याचिका पर भी पड़ेगा।


यह भी पढ़ें- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के नियमितीकरण को निलंबित करने के कुलगुरु के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक