
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बादल हटते ही ठंड ने एक बार फिर पलटवार करना शुरू कर दिया है। हालांकि वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट नहीं आ पा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम का मिजाज ऐसा है कि दिन गरम तो रात सर्द हो रही है। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। दिन में धूप में तीखापन रहा तो शाम होते ही वातावरण में ठंडक घुलने लगी। तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चली उत्तरी हवाएं रात में सिहराती रही।
अधिकतम तापमान आंशिक रूप से कम होकर 27.3 डिग्री से 26.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री से करीब तीन डिग्री कम होकर 9.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। मौसम विभाग की माने तो हवा का रुख उत्तरी हो गया है। इसके चलते तापमान में कमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
गति पकड़ रही उत्तरी हवाएं-मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी होने से उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी हवाएं अब गति भी पकड़ रही है। शनिवार को तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चली ठंडी हवाओं से रात में ठंडक घुली रही। इसके असर से रविवार को सुबह भी वातावरण में ठंड का अहसास बना रहेगा।
दो दिन से गिर रहा पारा
दिन - अधिकतम - न्यूनतम 15 दिसंबर - 27.2 - 15.016 दिसंबर - 27.3 - 12.717 दिसंबर - 26.5 - 9.9 -सूर्योदय- 6:46 बजेसूर्यास्त- 5:28 बजे
तापमानअधिकतम
26.5न्यूनतम 9.9आर्द्रता - 70- 49पूर्वानुमान हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है, तापमान में गिरावट आने लगी है, ठंड अब जोर पकड़ सकती है।पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतमजबलपुर18 दिसंबर - 25.0 - 10.019 दिसंबर - 25.0 - 10.0कटनी18 दिसंबर - 25.7- 11.419 दिसंबर - 25.4 - 11.4मंडला18 दिसंबर - 27.0- 12.019 दिसंबर - 26.0 - 11.0