• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रिश्वत लेते पकड़े गए रेलवे इंजीनियर का घर सील, कोर्ट से मिली 3 दिन की रिमांड, CBI ने ठिकानों पर की कार्रवाई

भोपाल रेल मंडल में पदस्थ रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद CBI ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनके ठिकानों पर कार्रवाई की है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 09:40:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 09:40:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रिश्वत लेते पकड़े गए रेलवे इंजीनियर का घर सील, कोर्ट से मिली 3 दिन की रिमांड, CBI ने ठिकानों पर की कार्रवाई
गिरफ्तार रेलवे इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को ले जाती सीबीआई।

HighLights

  1. करोड़ों के ठेके की सुरक्षा निधि जारी करने के नाम पर खेल
  2. कैमरे से मुंह छिपाते हुए सीबीआई कोर्ट पहुंचे आरोपी बुंदेला
  3. इंजीनियर के सागर रेस्ट हाउस और भोपाल आवास पर छापे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भोपाल रेल मंडल में पदस्थ रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनके ठिकानों पर कार्रवाई की है। बुंदेला के भोपाल स्थित आवास व सागर में रेस्ट हाउस में तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय रिकार्ड और संपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई गई।

गुरुवार की देर रात को सागर की एक होटल से गिरफ्तार किए गए आरोपित बुंदेला को लेकर सीबीआइ की जबलपुर इकाई का दल शुक्रवार को शहर पहुंचा। आरोपित को सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।


सुरक्षा निधि और बकाया भुगतान के बदले मांगी रिश्वत

सागर रेल खंड में वर्ष 2022 में ठेकेदार अभिषेक प्यासी ने गिट्टी डालने का करीब 13 करोड़ 56 लाख रुपये का ठेका लिया था। ठेका प्रक्रिया के तहत उसने 69 लाख रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा कराए थे। गिट्टी आपूर्ति का काम पूरा करने के बाद वह सुरक्षा निधि वापस मांग रहा था। इसके साथ ही गिट्टी आपूर्ति का लगभग 18 लाख रुपये का उसका भुगतान भी रुका हुआ था। सुरक्षा निधि और बकाया भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए बुंदेला ने ठेकेदार से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

होटल में ट्रैप और रेस्ट हाउस में छापेमारी

गुरुवार को निरीक्षण के बहाने सागर पहुंचे बुंदेला रेलवे के रेस्ट हाउस में ठहरे थे। जहां, उसने ठेकेदार को भुगतान और रिश्वत पर बातचीत के लिए बुलाया। फिर दोनों सागर के एक होटल में रात्रि भोजन के लिए पहुंचे। होटल में जैसे ही बुंदेला ने एक लाख रुपये की रिश्वत ली, पहले से निगरानी कर रही सीबीआइ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

होटल से बुंदेला को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ ने सागर के रेलवे रेस्ट हाउस में भी देर रात छापेमारी की। बुंदेला जिस कमरे में ठहरे थे उसकी तलाशी ली, जहां से 55 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित इस रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद राशि जब्त कर ली गई।

सागर में गिरफ्तारी के साथ ही भोपाल में भी सीबीआइ की एक टीम ने बुंदेला के सरकारी आवास पर छापा मारा। आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी अब आरोपित की आय और संपत्ति के स्रोतों की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 65 साल बाद बदलने जा रहे हैं सरकारी नौकरी के नियम, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषियों को नहीं मिलेगी पात्रता, नैतिक पतन भी शामिल

सिर झुकाए रखा, कैमरे से बचता रहा

सीबीआइ आरोपित बुंदेला को लेकर शुक्रवार को जबलपुर पहुंची। उसे जब सीबीआइ कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया रहा था, वह कैमरे से बचने की कोशिश करता रहा। आरोपित सिर झुकाए तेजी से निकल गया। इस दौरान सीबीआइ के अधिकारी आरोपित को घेरे हुए थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।