• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में बड़ा हादसा: भेड़ाघाट के कूड़न में अवैध रेत खदान धंसी, जेसीबी सफाई के दौरान मलबे में दबकर युवक की मौत

जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में कूड़न स्थित मां त्रिपुरसुंदरी धाम तेवर के पीछे चल रही अवैध रेत खदान में हादसा हुआ।

By Deepankar RoyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 09:45:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 09:46:00 AM (IST)
जबलपुर में बड़ा हादसा: भेड़ाघाट के कूड़न में अवैध रेत खदान धंसी, जेसीबी सफाई के दौरान मलबे में दबकर युवक की मौत
भेड़ाघाट के पास अवैध रेत खदान में मिट्टी धंसने से युवक की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अवैध रेत खदान में मिट्टी धंसने से युवक की मौत
  2. जेसीबी सफाई के दौरान अचानक हुआ हादसा
  3. प्रशासन को पहले सूचना देने का ग्रामीणों का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भेड़ाघाट के पास ग्राम कूड़न स्थित मां त्रिपुरसुंदरी धाम तेवर के पीछे संचालित एक अवैध रेत खदान में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से खदान की सफाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे एक युवक मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने लगाए अवैध खनन के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि कूड़न निवासी अभिषेक सिंह और उसके कुछ साथी इस खदान का संचालन कर रहे थे। उनका कहना है कि पिछले पांच-छह महीनों से यहां से ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी और आसपास के क्षेत्रों में बेची जा रही थी।


प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने अवैध रेत खनन को लेकर पहले भी प्रशासन को जानकारी दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में जानकारी नहीं है। हम भी पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। यदि अवैध रेत उत्खनन से जुड़ा मामला है तो इसकी जांच की जाएगी।

-एसके राय, जिला खनिज अधिकारी, जबलपुर