• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में प्रेम विवाह के बाद बहनोई को बातचीत के लिए बुलाया, फिर चाकू से किए कई वार

चाकू लगने से गणेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:30:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:30:10 PM (IST)
जबलपुर में प्रेम विवाह के बाद बहनोई को बातचीत के लिए बुलाया, फिर चाकू से किए कई वार
साथियों ने गणेश को पकड़ लिया और साहिल ने चाकू निकालकर उसकी पीठ व जांघ पर तीन-चार वार कर दिए। प्रती‍कात्‍मक चित्र

HighLights

  1. साहिल चौधरी ने साथियों के साथ मिलकर दिया अंजाम
  2. करीब एक वर्ष पूर्व आकांक्षा चौधरी से प्रेम विवाह किया था
  3. रात गणेश गांव में गणेश पंडाल में पूजन करने के लिए गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम नुंजा कालोनी में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बहन को भगाकर ले जाने के विवाद में साहिल चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गणेश वंशकार (22) पर चाकू से कई वार किए। हमले में उसकी मौत हो गई।

प्रेम विवाह के बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था

पुलिस के अनुसार गणेश के बड़े भाई जितेंद्र ने करीब एक वर्ष पूर्व आकांक्षा चौधरी से प्रेम विवाह किया था। इस बात से आकांक्षा का भाई साहिल नाराज था। उनके प्रेम विवाह के बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।


बातचीत के दौरान साहिल ने गणेश से अभद्रता शुरू कर दी

गणेश गांव में गणेश पंडाल में पूजन करने गया था। लौटते समय साहिल ने उसे बातचीत के लिए श्मशान घाट के पास बुलाया। वहां साहिल के दो-तीन साथी पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान साहिल ने गणेश से अभद्रता शुरू कर दी।

चाकू निकालकर पीठ व जांघ पर तीन-चार वार किए

विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। साथियों ने गणेश को पकड़ लिया और साहिल ने चाकू निकालकर उसकी पीठ व जांघ पर तीन-चार वार कर दिए।

स्वजन अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई

घटना की जानकारी मिलने पर गणेश के स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शव सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया

पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। शव लेकर पहुंचने स्वजन ने सिहोरा-मझगवां मार्ग पर प्रदर्शन किया। युवक का शव सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया।

आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शनकारी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। मामले में एक का नाम एफआइआर में दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारि‍यों ने जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वजन ने अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में चिकन के रेट पर विवाद... युवक की नाले में फेंककर हत्या; फौजी जीजा ने भागकर बचाई जान