• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान बालिका ने दी जान, गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर करता था मारपीट

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है। मामले की जांच जारी है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 07:38:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 07:38:03 PM (IST)
जबलपुर में सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान बालिका ने दी जान, गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर करता था मारपीट
बेटे अनुज ने बताया कि मोनिका ने पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. बच्चे पड़ोसियों के घर खाना खाते और सोते थे
  2. बालिका घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी
  3. गढ़ा पुलिस की जांच में खुलासा, एफआईआर दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता रामप्रसाद मरकाम (28) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली किशोरी

बालिका घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस को मामले की जांच के दौरान मृतका की मां और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए।

आरोपी रामप्रसाद शराब पीने का आदी है

बयानों में सामने आया कि आरोपी रामप्रसाद शराब पीने का आदी है। वह नशे में घर आकर अपनी पत्नी, सौतेले बेटे और बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित करता है। भय के कारण दोनों बच्चे पड़ोसियों के घर खाना खाते और सोते थे।

प्रताड़ना और भय से परेशान होकर दी जान

पुलिस जांच के अनुसार, प्रताड़ना और भय से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है। मामले की जांच जारी है।

सुनीता मर्सकोले को साथ रखे है

सैनिक सोसायटी दानवबाबा के पास रितेश कोरी के मकान में किराए से रहने वाले पेशे से राजमिस्त्री मंडला के नैनपुर स्थित ग्राम मक्के मोहगांव निवासी 28 वर्षीय रामप्रसाद मरकाम ने गढ़ा पुलिस को बताया कि छह वर्षों से बालाघाट के चांगोटोला मोहगांव निवासी सुनीता मर्सकोले को साथ रखे है।


मां के पहले पति बेटाटा-बेटी साथ में रहते हैं

रामप्रसाद मरकाम ने बताया कि सुनीता के पहले पति से 15 साल का बेटा अनुज मर्सकोले और 10 साल की बेटी मोनिका मर्सकोले भी साथ में रहते हैं। रामप्रसाद काम की तलाश में कृपाल चौक गया था।

पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली

दोपहर में जब वह लौटा तो बेटे अनुज ने बताया कि मोनिका ने कमरे मैं ऊपर डले पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली है और अंदर से कुंडी बंद है।

मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा

आसपास के मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, तो बच्ची फंदे पर मृत अवस्था में लटकी मिली। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के हाथियों को उमरिया-शहडोल नहीं, पढ़ें क्‍यों 300 किमी दूर जबलपुर के बरगी का जंगल भाया