• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में आठवीं के छात्र को अगवा कर बेल्ट से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

मामले में गोरखपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उनकी तलाश की जा रही है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 07:47:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 07:47:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में आठवीं के छात्र को अगवा कर बेल्ट से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. कृपाल चौक से बाइक पर ले गए तीन युवक
  2. एमजीएम स्कूल के पीछे की मारपीट
  3. छात्र अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने आठवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र को अगवा कर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्र की ऋतिक केसरवानी, मोंटू केसरवानी और साहिल यादव से रंजिश चल रही है।

बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी

छात्र अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में कृपाल चौक के पास तीन युवक मिले और उसे रोक लिया। विवाद करते हुए उसके साथ बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी।

एमजीएम स्कूल के पीछे दोबारा पीटा

छात्र ने उनसे बचकर भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। एमजीएम स्कूल के पीछे ले गए, जहां दोबारा मारपीट की।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में गोरखपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उनकी तलाश की जा रही है।

रंजिश में महिला के घर पर पटक दिया सुअरमार बम

  • हनुमानताल के कुम्हार मोहल्ला में पारिवारिक रंजिश के चलते युवक ने महिला के घर पर सुअरमार बम पटक दिया।
  • मरही माता मंदिर के पास रहने वाली आरती चक्रवर्ती (35) का चचेरा भाई समीर चक्रवर्ती से विवाद है।
  • इसी रंजिश में समीर आरती के घर पहुंचा और अभद्रता करते हुए सुअरमार बम पटककर भाग निकला।
  • पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों से बैंक को लगाया 90 लाख का चूना, 75 लाख निकालकर फरार हुए आरोपी


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।