• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में प्रार्थना से कष्ट दूर होने का दिया झांसा, रविवार को स्कूल बुलाकर मतांतरण का दबाव बनाया

आरोप है कि पीटर जोसेफ ने महिलाओं से कहा कि यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार कर नियमित प्रार्थना करेंगी तो उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 07:59:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 07:59:22 AM (IST)
जबलपुर में प्रार्थना से कष्ट दूर होने का दिया झांसा, रविवार को स्कूल बुलाकर मतांतरण का दबाव बनाया
मतांतरण के विरोध में आधारताल थाने के सामने प्रदर्शन करते हिंदू संगठन। नईदुनिया

HighLights

  1. सुहागी स्थित सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में मतांतरण की सूचना पर हंगामा
  2. हिंदू संगठनों के विरोध के बाद एक आरोपित पर मामला दर्ज
  3. मतांतरण के विरोध में आधारताल थाना के सामने किया प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी में रविवार को मतांतरण के प्रयास की सूचना पर जमकर हंगामा हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल परिसर पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में दो महिलाओं की ओर से मतांतरण कराने के प्रयास की शिकायत की गई। जिसके आधार पर एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुरानी सुहागी निवासी अनीता बेन और लक्ष्मी बेन, दोनों आपस में बहन है। उनके परिवार में कुछ समय से विभिन्न प्रकार की परेशानियां चल रही थीं। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सेंट मेरी स्कूल में पीटर जोसेफ नामक व्यक्ति से मिलने और उसकी बताई प्रार्थना करने से समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस सूचना के बाद दोनों महिलाएं रविवार को वहां पहुंचीं।


आर्थिक सहायता और अन्य प्रकार की मदद का भी आश्वासन दिया

महिलाओं ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उन्हें आर्थिक सहायता और अन्य प्रकार की मदद का भी आश्वासन दिया गया। साथ ही कथित तौर पर पांच हजार रुपये दिए गए। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

प्रार्थना सभा का विरोध करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्कूल में चल रही प्रार्थना सभा का विरोध करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा में कई हिंदू लोगों को बुलाया गया था। वे सभी लोग आर्थिक रूप से कमजोर और पारिवारिक समस्याओं से पीड़ित थे। उनसे कार्यकर्ताओं ने पूछताछ करना शुरू हुआ तो कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। पूछताछ और शिकायत के आधार पर अधारताल निवासी पीटर जोसेफ के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसा: चश्मदीद का बड़ा दावा- मौके पर पहुंची एम्बुलेंस में नहीं था कोई मेडिकल स्टाफ, सौंपी पेन ड्राइव और वीडियो