• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में एफसीआई के चावल से लदे ट्रक का ब्रेक फेल, सामने बैठकर आराम कर रहा ड्राइवर पहियों के नीचे आया

हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। ट्रक आगे जाकर दीवार से टकराया, जिसके बाद वह रुक गया।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 04:23:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 04:23:37 PM (IST)
जबलपुर में एफसीआई के चावल से लदे ट्रक का ब्रेक फेल, सामने बैठकर आराम कर रहा ड्राइवर पहियों के नीचे आया
ट्रक मालिक (चालक) शेख इसराइल की जीवित अवस्‍था की फोटो। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
  2. शेख इसराइल हनुमानताल क्षेत्र का निवासी था
  3. ट्रक खड़ा करके कुछ देर के लिए सामने बैठा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह एफसीआई के चावल से लदे ट्रक की चपेट में आने से चालक एवं ट्रक मालिक शेख इसराइल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह ट्रक खड़ा करने के बाद उसके सामने बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक चल पड़ा। शेख इसराइल कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया।

दीवार से टकराया ट्रक, तब जाकर रुका

ट्रक आगे जाकर एक दीवार से टकराया, तब जाकर रुका। हादसा सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। शेख इसराइल हनुमानताल क्षेत्र का निवासी था। वह ट्रक में करीब 22 टन चावल लेकर कहीं बाहर जाने की तैयारी में था। ट्रक खड़ा करने के बाद वह कुछ देर के लिए उसके सामने बैठ गया था। इसी दौरान वाहन अचानक आगे बढ़ गया और वह उसके नीचे आ गया।


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदनमहल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे फंसे शेख इसराइल के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

एएसपी आयुष जाखड़ के अनुसार प्रारंभिक जांच में ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका सामने आई है। इसी वजह से ट्रक अचानक अपने आप चल पड़ा होने की संभावना है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। ट्रक आगे जाकर दीवार से टकराया, जिसके बाद वह रुक गया।

थाने में खड़ा कराया ट्रक

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार ट्रक में शासकीय अनाज लदा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रक को मदनमहल थाने में खड़ा कराया गया है। सड़क पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए भी पुलिस ने मौके पर आवश्यक व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के 3319 मेधावी छात्रों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार रुपये, लैपटॉप खरीदने की राशि मिलते ही चेहरे पर आई खुशी