जबलपुर में नकली आभूषण देकर सोने की अंगूठी और दस हजार रुपये ले गईं दो महिलाएं
मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंट के सदर बाजार में महिलाओं ने सराफा व्यापारी को चपत लगा दी। व्यापरी और उसका पुत्र कुछ समझ पाते महिलाएं जा चुकी थीं। उसकी बातचीत स्थानीय निवासी की तरह थी। महिलाओं के छायाचित्र और हुलिए के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 08:18:54 AM (IST)
Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 08:18:54 AM (IST)
कैंट क्षेत्र में सोने चांदी के आभूषण दुकान में ठगने से पहले दुकानदार से बात करतींं महिलाएं : वीडियो ग्रेब।HighLights
- सदर के सराफा व्यापारी को लगाया चूना।
- सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों की फुटेज कैद।
- पुलिस आरोपित महिलाओं को तलाश रही है।
नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Crime)। दो शातिर महिला ठग ने सदर के एक सराफा व्यापारी को चूना लगाया। महिलाओं ने सराफा व्यापारी को नकली आभूषण थमाया और बदले में सोने की अंगूठी व दस हजार रुपये लेकर गायब हो गई। मामले में सराफा व्यापारी ने केंट थाना में शिकायत की है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाओं के चेहरे दिख रहे है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित महिलाओं को तलाश रही है।
दुकान संचालक को सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा
केंट थाना क्षेत्र के सदर मुख्य मार्ग पर रुप श्रृंगार ज्वेलर नाम का प्रतिष्ठान है। 20 नवंबर को दो महिला पहुंची। दुकान संचालक को सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। कुछ डिजाइन देखने के बाद एक सोने की अंगूठी उन्होंने पसंद की।
![naidunia_image]()
वजन कर लीजिए और उसके बदले में अंगूठी दे दीजिए
अपनी बातचीत में दुकान संचालक को फंसाया और पुराने आभूषण बदलने की बात कही। अपने साथ लाए सोने के आभूषण दिखाते हुए बोली कि इनका वजन कर लीजिए और उसके बदले में अंगूठी दे दीजिए।
![naidunia_image]()
भार अधिक होने पर सराफा व्यापारी ने सोने की अंगूठी दे दी
- पुराने आभूषण देखने पर सोने के प्रतीत हो रहे थे। उनका भार अधिक होने पर सराफा व्यापारी ने सोने की अंगूठी देने के साथ ही महिलाओं को दस हजार रुपये नकर दिए। यह लेकर महिलाएं चली गईं।
- सराफा व्यापारी ने दुकान के कारीगर को महिलाओं के दिए आभूषण जांचने कहा। कारीगर ने आभूषण को नकली बताया। यह सुनते ही सराफा व्यापारी और उसका पुत्र महिलाओं को ढूंढ़ने के लिए निकले।
- सराफा व्यापारी और उसके पुत्र ने सदर बाजार में महिलाओं के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। ठगी करने के बाद महिलाएं तुरंत वहां से चली गई थीं। दोनों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
हालमार्क सील देखकर धोखा खाया
महिलाओं ने जो पुराने आभूषण दिए थे, उन पर हालमार्क था। सोने की शुद्धता बताने वाली वास्तविक सील से मिलता-जुलता चिन्ह था। हालमार्क और सील को देखकर सराफा व्यापारी धोखा गया। उसने एक झटके में पुराने आभूषण को सोने का समझ लिया। उसका लाभ उठाकर संदिग्ध महिलाएं अपना उद्देश्य पूरा करके भाग गई।
30-35 वर्ष आयु, पीले रंग का सूट पहने थे
पुलिस ने ज्वेलर की दुकान और आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज देखा है। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं दिख रही है। दोनों की आयु 30-35 वर्ष के मध्य होने का अनुमान है। एक महिला ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था।