• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं बचे, पत्नी का शव नदी में फेंकने जा रहा था, जबलपुर की घटना

पति श्याम ने बताया है कि अस्पताल के गैंगरीन वार्ड में पत्नी की ड्रेसिंग के लिए रुपये मांगे जाते थे। रुपये नहीं होने पर ड्रेसिंग नहीं हो सकी। करीब दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 09:46:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 09:46:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं बचे, पत्नी का शव नदी में फेंकने जा रहा था, जबलपुर की घटना
बेटे ने होटल में प्लेट धोकर रुपये कमाए और मां के इलाज में लगा दिए।

HighLights

  1. शव अस्पताल से निकलने की तैयारी कर रहा था
  2. गरीब नवाज कमेटी मदद को आगे आई
  3. गौरीघाट मुक्तिधाम में कराया अंतिम क्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हम गरीब हैं, बेटे ने होटल में प्लेट धोकर रुपये कमाए और मां के इलाज में लगा दिए। अब चूंकि पत्नी की मौत हो गई है मेरे पास इतने पैसे नहीं कि अंतिम संस्कार करा सकूं। इसलिए शव को नर्मदा में फेंक दूंगा। मछलियों के काम तो आएगी। अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं होने पर गरीब नवाज कमेटी आगे आई और उसकी मदद की।

चुपचाप अस्पताल से निकाल रहा था शव

यह बात जबलपुर के 51 साल के श्याम विश्वकर्मा ने कही। श्याम की पत्नी आरती विश्वकर्मा 41 साल की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्याम पत्नी का शव लेकर चुपचाप अस्पताल से निकलने की तैयारी कर रहा था।


दुर्घटना में चोटिल हुई थी, थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं

श्याम के अनुसार तभी एक नर्स की नजर उस पर पड़ी और उसने उसे रोक लिया। करीब 6 माह पहले जबलपुर से 35 किमी दूर मगरमुंहा गांव में उसकी पत्नी आरती की दुर्घटना में चोटिल हुई थी, थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। बताया जाता है कि मौत के बाद रुपये नहीं होने पर वह अंतिम संस्कार को लेकर परेशान था और चुपचाप अस्पताल से निकलकर पत्नी का शव नदी में फेंकने की सोच रहा था।

... और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सामाजिक संस्था गरीब नवाज कमेटी से संपर्क किया और सूचना पर कमेटी के इनायत अली व साथियों ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए श्याम की मदद की और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। उसकी पत्नी की अंतिम क्रिया हिंदू रीति रिवाज से गौरीघाट मुक्तिधाम में कराया गया।

शिकायत पर होगी जांच

सीएमएचओ डाॅ. नवीन कोठारी ने कहा है कि मरीज के पति ने ड्रेसिंग के लिए अस्पताल स्टाफ द्वारा रुपये मांगने की बात सामने आई है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उनके अनुसार मरीज की ड्रेसिंग के लिए संबंधित कर्मचारी को अस्पताल की ओर से अतिरिक्त भुगतान व सुविधाएं दी जाती है, लेकिन फिर भी रुपये मांगने की बात सही निकली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर की बड़ी खेरमाई मंदिर के पास दूध वाले को सांड ने 20 फीट हवा में उछाला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।